News in Brief

Kolkata Airport: कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिलांग जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. इस धमकी के तुरंत बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया और एयरक्राफ्ट को सिक्योरिटी चेक के लिए एक आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया. 

कोलकाता से शिलांग जा रहा था विमान
कोलकाता एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा ये विमान कोलकाता से शिलांग जा रहा था जिसे कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:15 बजे निकलना था. एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. बोर्डिंग के दौरान, क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज़ मिला, जिस पर लिखा था कि एयरक्राफ्ट के अंदर बम है. इसके तुरंत बाद, पैसेंजर्स को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया और इसकी जांच की जा रही है. एयरपोर्ट निदेशक ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

 

अपडेट जारी है…