News in Brief

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हैं. उनकी दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में काम किया लेकिन दोनों एक्ट्रेस को वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो पॉपुलैरिटी उनके पिता को मिली, ट्विंकल और रिंकी दोनों ने बी टाउन की कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप हो गई. दोनों बहनों ने शादी कर अपना घर बसा लिया. राजेश खन्ना की छोटी बेटी नॉन फिल्मी बैकग्राउंड में हुई. रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की है. आइए जानते हैं कौन हैं समीर सरन. 

कौन हैं राजेश खन्ना के दामाद समीर सरन 
रिंकी ने साल 1999 में फिल्म प्यार में कभी-कभी से डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. जलवा, चमेली और जिस देश में गंगा रहता है. साल 2003 में रिंकी ने शादी रचाई और विदेश में सेटल हो गई. रिंकी अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं, उनके पति का बिजनेस है. समीर रिएल एस्टेट फर्म में पार्टनर हैं, जिसकी ब्रांच मुंबई, गोवा, बेंगलुरू और कोलकाता में है. रिंकी और समीर के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी नाओमिका भी है, नाओमिका 20 साल की है वह अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार समीर की नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये है. 

समीर सरन का बिजनेस 
समीर सरन का रियल एस्टेट का बिजनेस है वह जाने-माने पॉलिसी एक्सपर्ट, लेखक होने के साथ ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हैं. ORF इंडिया का मुख्य थिंक टैंक है, जो नीति निर्माण, अंतराराष्ट्रीय और गवर्नेंस पर रिसर्च का काम करता है. उनका मुख्य बिजनेस लंदन में है, रिपोर्ट्स के अनुसार समीर सरन की नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बेटी नाओमिका कर सकती है डेब्यू 
रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन, अगस्य नंदा के साथ रोमांटिक कॉमेडी में एक्टिंग कर सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार नाओमिका एक साल से एक्टिंग और डांस वर्कशॉप्स में ट्रेनिंग ले रही हैं. अब तक उनके डेब्यू की घोषणा नहीं की गई है. 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

नींद की कमी और मोटापा बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर का कारण, ICMR की स्टडी में खुलासा