News in Brief

Tanya Mittal on 150 Bodyguard: ‘बिग बॉस 19’ में अपनी दोस्ती का दावा करने वाली तान्या मित्तल ने शो से बाहर आते ही सारे को-कंटेस्टेंट्स से दूरी बना ली हैं. यहां तक नीलम को करीबी बताने वाली तान्या ने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया है. शो के अंदर तान्या ने कई सारी बड़ी-बड़ी बातें की थीं. जिसमें से 150 बॉडीगार्ड वाली बात तो शो में हर हफ्ते गूंजी. ऐसे में अब तान्या मित्तल ने अपने 150 बॉडीगार्ड को लेकर खुलासा किया है.

क्या सच में तान्या के पास हैं 150 बॉडीगार्ड्स?

दरअसल, तान्या मित्तल ने न्यूज पिंच को अपने घर और फार्मा फैक्ट्री का टूर करवाया. इस दौरान तान्या ने 150 बॉडीगार्ड होने की बात का सच बताया. तान्या ने कहा कि ‘मैंने ये कभी नहीं कहा. आपको इंटरनेट पर भी एक क्लिप नहीं मिलेगी जहां पर मैंने ये कहा हो कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं. ये बातें खुद से बना लगी गई. ये बात एक गलतफहमी से शुरू हुई जिसकी शुरुआत घर के अंदर ही हुई. जीशान इस बारे में मजाक कर रहे थे. मैंने उनसे कहा था कि मेरे पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स हैं और उन्होंने स्टाफ को बॉडीगार्ड बना दिया.’

Add Zee News as a Preferred Source

दिखाई फैक्ट्री

तान्या ने कहा कि ‘मैंने शो में ये जरूर कहा है कि मेरे पास सिक्योरिटी है. मैं कई साल से बॉडीगार्ड रखती आ रही हूं. खास बात है कि तान्या ने फैक्ट्री के टूर के दौरान अपनी फार्मास्यूटिकल यूनिट के अलग-अलग हिस्से दिखाए. जिनमें लैब, टेस्टिंग एरिया और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन मशीनें थी. साथ ही तान्या ने वहां पर इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया. साथ ही दावा किया ये सारी मशीनें उन्होंने मलेशिया से मंगवाई हैं.’

14 महीने बाद टीवी की मधुबाला ने दिखाया बेबी लीला का चेहरा, क्यूटनेस देख फिदा हो गए फैंस, PHOTOS

एकता कपूर के शो में आएंगी नजर
तान्या मित्तल जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आने वाली हैं. ‘बिग बॉस 19’ में एकता कपूर बतौर मेहमान घर के अंदर आई थीं और वहां तान्या और अमाल मलिक को अपने शो में काम करने का ऑफर दिया था. जिसे सुनकर तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. खास बात है कि इससे पहले भी एकता कई बिग बॉस कंटेस्टेंट को टीवी शोज के ऑफर दे चुकी हैं.