
Tara Sutaria And Veer Pahariya Ended Their Relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए थे. इसी बीच खबर सामने आ रही हैं कि कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि तारा और वीर का ब्रेकअप हो गया है.
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप?
दरअसल, हाल ही में आई ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. हालांकि, कथित ब्रेकअप के पीछे की सही वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन इसकी टाइमिंग ने लोगों को चौंका दिया है. खासकर इसलिए क्योंकि यह तारा के एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर बातचीत के बाद ऑनलाइन जांच के घेरे में आने के तुरंत बाद हुआ है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बीते दिनों तारा और वीर ने मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शिरकत की थी. कॉन्सर्ट में स्टेज पर तारा और एपी ढिल्लों ने एक-दूसरे को लगे लगाया था और किस किया था. स्टेज पर दोनों काफी नजदीक नजर आए थे. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तभी से तारा की आलोचना होने लगी.
इस कॉन्सर्ट से वीर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वीर काफी अपसेट नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में तारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को 6 हजार रुपये दिए गए थे. इसके बाद ओरी ने भी तारा का ये वीडियो पोस्ट किया था और दिखाया कि वो अपसेट नहीं थे, बल्कि गाने पर झूम रहे थे. उनके एक्सप्रेशन को चालाकी से एडिट करके वीडियो बनाया गया था.
