News in Brief

Javed Akhtar Hijab Controversy: बिहार सीएम नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला का हिजाब उठाना गले की हड्डी बनता जा रहा है. इस मामले पर पहले भी अपनी बेबाक राय रखने वाले जावेद अख्तर ने अब इस मामले में हिंदू महिला को लेकर ऐसा सवाल पूछा है कि उनका बयान मिनटों में वायरल हो गया. इस पूरे मामले को जावेद ने अशोभनीय कहा. साथ ही ये भी कहा कि भले ही कोई नास्तिक हो या फिर धर्म में विश्वास नहीं रखता हो. लेकिन, उसे दूसरों की भावनाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं मिल जाता है. 

शायद मैं नास्तिक हूं…

एक निजी चैनल से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा- ‘शायद मैं नास्तिक हूं. मुझे धर्म में विश्वास नहीं है. क्या इसका मतलब ये है कि मस्जिद या चर्च के लोगों को खींचकर बाहर निकालूं. क्या कोई ऐसा कर सकता है. आप इसका विरोध कर सकते हैं. अपनी वजह बता सकते हैं और कोशिश कर सकते हैं. वो भी एक महिला के साथ. सिर्फ मुस्लिम महिला नहीं, किसी भी महिला के साथ.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

आप जाकर उनका घूंघट उतारेंगे…

जावेद साहब ने आगे कहा- ‘भारत में आज भी कई जगह ऐसी हैं जहां हिंदू महिलाएं घूंघट की प्रथा का पालन करती हैं. क्या आप जाकर उनका घूंघट उतारेंगे. आप ऐसा कर सकते हैं? कोई भी ऐसा कर सकता है? उनका आरोप है कि नीतीश कुमार ने इसलिए ऐसा किया क्योंकि उन्हें पता था इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा.’

हिंदू या मुस्लिम का मुद्दा नहीं है ये

‘मैं किसी भी सभ्य व्यक्ति से पूछता हूं जो महिलाओं की गरिमा का सम्मान करता हो..चाहे वो व्यक्ति यहूदी हो या पारसी हो या हिंदू और बौद्ध हो…अगर वो सभ्य व्यक्ति होता तो उसका क्या रिएक्शन होता इस पर? ये कोई हिंदू या मुस्लिम का मुद्दा नहीं है. अगर नीतीश कुमार को जरा सी भी शर्म है तो माफी मांगनी चाहिए. एक महिला के साथ बुरा बर्ताव किया है.’

3 घंटा 34 मिनट की सबसे खूंखार मूवी, 18वें दिन 2025 की बिगेस्ट हिट फिल्मों को चबा गई साबुत, IMdb रेटिंग 8.6

क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दिन पहले पटना में नए आयुष डॉक्टरों को उनकी नियुक्ति के पत्र बांटने थे. इसी दौरान एक हिजाब पहने डॉक्टर आई. नीतीश ने एक हाथ से उसे पत्र सौंपा तो दूसरे हाथ से उसका हिजाब नीचे खींच दिया. जिसके बाद से ये मुद्दा इतना ज्यादा बढ़ गया कि हर कोई नीतीश कुमार से माफी मांगने को कह रहा है.