CDS Anil Chauhan: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया. CDS ने बताया कि कैसे भारत को पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय विवादों और आतंकवाद को लेकर शॉर्ट-टर्म हाई इंटेंसिटी कॉन्फ्लिक्ट और लॉन्ग-टर्म संघर्षों के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने बिना पाकिस्तान और बांग्लादेश का नाम लिए संकेत दिया कि भारत का अपने पड़ोसियों से जमीनी विवाद है. ऐसे में वहां से आने वाली तरह की चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए.
‘हमें खतरों के लिए तैयार रहना चाहिए…’
CDS अनिल चौहान ने कहा,’ सवाल यह है कि भारत को किस तरह के खतरों और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए? मेरा मानना है कि यह 2 प्रमुख तथ्यों पर आधारित होना चाहिए. पहला यह कि हमारे दोनों विरोधी, एक परमाणु हथियार संपन्न देश है और दूसरा परमाणु हथियारों से लैस देश है. हमें इस लेवल की प्रतिरोधक क्षमता को टूटने नहीं देना चाहिए. हमारे दोनों देशों के साथ क्षेत्रीय विवाद हैं. हमें आतंकवाद को रोकने के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले संघर्षों के लिए तैयार रहना चाहिए, जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर.’
‘हमें विवाद से बचना चाहिए…’
CDS ने आगे कहा,’ हमें भूमि-केंद्रित और लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए भी तैयार रहना चाहिए क्योंकि हमारे भूमि विवाद हैं, लेकिन फिर भी हम इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए. हमें नए क्षेत्रों का इस्तेमाल करना चाहिए और अपने कमजोर विरोधी के साथ भेद पैदा करना चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य देश इन कठिनाईयों का फायदा न उठाएं.’
खबर अपडेट की जा रही है.
