Army Vehicle Accident In Bhaderwah: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सैनिकों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे 10 जवानों की मौत हो गई है. यह गाड़ी भद्रवाह नाम की एक जगह पर गिरी, जो घने जंगलों, खड़ी पहाड़ियों और हरी-भरी घाटियों से घिरा है. यह इलाका अपने प्रकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस है, हालांकि सर्दियों में खासकर जनवरी के महीने में यहां की सड़कें खतरनाक और जानलेवा भी हो जाती है.
क्या है घटना का कारण?
पीर पंजाल रेंज की तलहटी में बसा भद्रवाह खूबसूरत होने के साथ ही सबसे चुनौतीपूर्ण रोड नेटवर्क में से एक है. भले ही ताजा घटना का सटीक कारण नहीं पता चल पाया हो, लेकिन स्थानीय लोग और इन्वेस्टिगेटर्स इसके पीछे सर्दियों से जुड़ी एक आपदा की ओर इशारा कर रहे हैं. इसे ‘सफेद जहर’ के नाम से जाना जाता है. यहां शून्य से नीचे तापमान होने के कारण ओस या हल्की बारिश रातभर जम जाती है. इससे सड़क की सतह पर बर्फ की एक पतली ट्रांसपेरेंट लेयर बन जाती है. यह ब्लैक आईस लगभग अदृश्य होती है, जिससे सड़क देखने में सुरक्षित लगती है और वाहन तुरंत अपना कंट्रोल खो देते हैं. खासकर ब्रेक लगाते समय या ढलान पर चलते समय ये समस्या ज्यादा होती है. काली बर्फ में सेना के ट्रकों और बसों जैसे भारी वाहनों के लिए कंट्रोल पूरी तरह से खत्म हो सकता है, जिससे ब्रेक और स्टीयरिंग दोनों बेकार हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- NCP-शिवसेना के बीच फंसी BJP, क्या अजित पवार की पार्टी का हो गया गेम ओवर? महाराष्ट्र में उलझा सियासी समीकरण
गाड़ियों के लिए काल बनी खाई
भद्रवाह में कई सड़कें पहाड़ों की ढलानों को काटकर बनाई गई हैं, जिसमें एक ओर लगभग खड़ी चट्टानें हैं तो दूसरी तरफ 500-2000 फीट से भी अधिक गहरी खाइयां हैं. ऐसे में अगर टायर सड़क से कुछ इंच भी फिसल जाए तो गाड़ी सीधे खाई में गिर सकती है. यहां पहले भी कई बार गाड़ियां इन खाइयों में घुस चुकी हैं और महीनों बाद शव या मलबा बरामद हुआ है. कई जगहों पर सड़कें इतनी संकरी हैं कि 2 भारी वाहन एक साथ पार नहीं कर सकते. रास्ता देते समय चालकों को अक्सर सड़क के किनारे की ढीली मिट्टी पर जाना पड़ता है, जो ट्रक या बस के भार से धंस सकती है.
ये भी पढ़ें- रिपब्लिक डे से पहले दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला? PAK और पंजाबी गैंगस्टरों के प्लान का भंडोफोड़; इस कोडनेम से रचाई हमले की साजिश
सेना के लिए कठिन चुनौती
सेना के वाहनों को ऊबड़-खाबड़ इलाकों में चलने के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बनाया जाता है, लेकिन इस ऊंचाई के कारण तीखे मोड़ों पर पलटने का खतरा बढ़ जाता है. काफिले की आवाजाही निश्चित दूरी और स्पीड पर होती है, जिससे अचानक दांवपेच चलाने के लिए बेहद कम गुंजाइश बचती है. अगर आगे चल रहा वाहन बर्फ पर फिसल जाए या लैंडस्लाइड- स्नोफॉल के कारण रुक जाए तो पीछे चल रहे वाहनों को खड़ी पहाड़ी सड़कों पर रुकने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती. ऊपर से विजिबिलिटी भी एक और चुनौती है. ऊंचे ड्राइवर केबिन से खाई के किनारे से गुजरने वाली सड़क के सटीक किनारे का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है.
