News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और महामारी के खिलाफ जंग में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine in UP) लगावाने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ जरूरी है.

इंफो उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

इंफो उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक ने ट्विटर पर लिखा, ‘दावा: उत्तर प्रदेश में वैक्सीन लगवाने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ होना अनिवार्य. #InfoUPFactCheck: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवासित सभी निवासियों का निःशुल्क वैक्सीनेशन कराया जा रहा है. प्रदेशवासियों और प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के लोगों का वैक्सीनेशन सरकार की प्राथमिकता है.’

ये भी पढ़ें- प्राइवेट अस्पताल में Corona Vaccine के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये, जानें आपके शहर में एक डोज की कीमत

VIDEO

यूपी में 18 से 44 साल के लोगों को लगी 1 लाख से ज्यादा डोज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine in UP) की नई खेप आने के बाद राज्य सरकार ने 11 और जिलों में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की वैक्सीनेशन शुरू कर दी है. इससे पहले अभी तक सबसे ज्यादा कोरोना केस वाले सिर्फ 7 जिलों में ही वैक्सीन लग रही थी. राज्य में अब तक 18 से 44 साल के उम्र वाले  1 लाख 17 हजार 327 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है.

अगले हफ्ते यूपी पहुंचेगी 1 करोड़ वैक्सीन की डोज

यूपी में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भारत बायोटेक की 1.5 लाख कोवैक्सीन की खुराक रविवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारी गईं. अधिकारियों ने बताया कि अगले हफ्ते तक यूपी में 1 करोड़ वैक्सीन की डोज और आ जाएंगीं. इसमें 50 लाख डोज कोविशील्ड और 50 लाख कोवैक्सीन शामिल हैं.

लाइव टीवी