News in Brief

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ इस साल फरवरी 13 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. मगर इस तारीख पर अन्य दो हिंदी फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं. इसलिए फिल्म ‘मर्दानी 3’ के मेकर्स ने इसे प्री-पोस्टपोन्ड करने का फैसला लिया है. अब ये फिल्म अपनी पहले से तय तारीख से लगभग 15 दिन पहले यानी 30 जनवरी को बड़े पर्दे पर आएगी. यश राज फिल्म्स ने अचानक हफ्ते के आखिरी दिन फिल्म रिलीज की तारीख के बदलाव की घोषणा की है. जिसको लेकर अब लोग सवाल उठा रहे हैं. 

इस डर के चलते की फिल्म प्री-पोस्टपोन्ड
एक ही दिन सिनेमाघरों में तीन फिल्मों का एक साथ रिलीज होना किसी के लिए भी फायदेमंद साबित नहीं होगा. खबरों के मुताबिक इसलिए तीनों फिल्मों के डायरेक्टर रिलीज डेट को लेकर चर्चा कर रहे थे और इस बारे में काफी समय से सोच रहे थे. लेकिन फिल्म ‘मर्दानी 3’ के मेकर्स 30 जनवरी की तारीख तय करने से पहले सभी तरह के फायदे और नुकसान पर वो सोचना चाहते थे. वहीं वीकेंड पर शाहिद कपूर की ‘O Romeo’ और शनाया कपूर की ‘TU Ya Main’ का टीजर जारी कर दिया गया. इसलिए, रानी मुखर्जी की ‘Mardani 3’ के लिए इससे बेहतर समय कोई और नहीं था फिल्म की न्यू डेट अनाउंस करने की. 

मेकर्स को फिल्म हिट होने की उम्मीद
रानी की ‘मर्दानी’, शाहिद की ‘ओ रोमियो’ और शनाया की ‘तू या मैं’ ये तीनों फिल्में अपनी कहानी और कास्ट से काफी दमदार हैं इसलिए मेकर्स चाहेंगे कि उनकी फिल्में ज्यादा से ज्यादा लोग देखें. वहीं बात करें रानी मुखर्जी की फिल्म की तो, इस तीसरे भाग में भी एक्ट्रेस ने वरिष्ठ निरीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय की अपने किरदार को दोहराया है, जिसका निर्देशन नवोदित अभिराज मीनावाला ने किया है. वहीं एक इनसाइडर के मुताबिक प्रमोशन के लिए कम समय होने के बावजूद टीम को पूरा भरोसा है कि ये फिल्म हिट होगी. मर्दानी एक ऐसी हिट फ्रेंचाइजी जिसे लोगों ने हमेशा पसंद की है.

Add Zee News as a Preferred Source