News in Brief

CM Naidu Big Statement: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार, 23 दिसंबर, 2025 को हजारों छात्रों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश सरकार क्वांटम रिसर्ट में नोबेल पुरस्कार लाने वाले किसी भी विजेता को 100 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करेगी. हजारों छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम नायडू ने कहा कि दक्षिणी राज्य अगली पीढ़ी में न्यू स्किल विकसित करने, हजारों हाई वैल्यू नौकरियां सृजित करने, पोडक्ट-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के साथ सभी प्रकार के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने और क्वांटम कंप्यूटरों के निर्माण में एक कंप्लीट सप्लाई चेन हासिल करने की दिशा में काम करेगा. 

अमरावती में क्वांटम वैली
सीएम नायडू ने अमरावती में क्वांटम वैली बनाने के अपने विजन को सबके सामने रखा. उन्होंने अमरावती को दुनिया के टॉप क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र के रूप में स्थापित करने के विजन का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य अमरावती को दुनिया के टॉप 5 क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने कहा दो सालों के भीतर अमरावती में क्वांटम कंप्यूटरों का उत्पादन शुरू हो जाएगा. सीए नायडू ने आगे  कहा जो व्यक्ति नॉलेज बेस्ड कंपनी या टेक्नोलॉजी को शुरू करना चाहता है, उन्हें अमरावती आना होगा. 

ये भी पढ़ें: School Holiday: क्रिसमस से पहले बढ़ी ठंड, 24 दिसंबर को किन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद? राज्यवार यहां देखें लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को पारंपरिक सोच को त्याग कर इनोवेशन और प्रोडक्ट बेस्ड भविष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक लाख क्वांटम प्रोफेशनल्स को ट्रेंड करना और आंध्र प्रदेश को क्वांटम टेक्नोलॉजी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. जानकारी के लिए बता दें, सीएम नायडू इस तरह की घोषणा पहले भी साल 2017 और 2018 में अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कर चुके हैं. जहां उन्होंने नोबेल पुरस्कार जीतने वाले किसी भी व्यक्ति को 100 करोड़ रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की थी. 

ये भी पढ़ें: EIL Recruitment 2025: 41 की उम्र में सरकारी नौकरी का मौका! एसोसिएट इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी