Indian Army Animal Contingent: गणतंत्र दिवस 2026 की भव्य परेड इस बार भव्यता और जीवंत परंपरा का अनूठा संगम रही. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 का नजारा उस वक्त और भी ज्यादा रोमांचक हो गया भारतीय सेना की अनोखी टुकड़ियां दिखाई दीं. अत्याधुनिक हथियारों और खतनाक मिसाइलों के प्रदर्शन के साथ जैसे ही ऊंटों, जंस्कार पोनी, गश्त करने वाले कुत्ते और जांबाज ब्लैक काइट्स की फौज ने मार्च किया तो दर्शकों की तो सांसें ही मानों थम सी गईं. आधुनिकता और परंपरा के इस अनोखे संबंध ने न सिर्फ देश की सैन्य ताकत की झलक दिखाई बल्कि अनुशासन, साहस और आत्मनिर्भर भारत की झलक भी पेश की.
बैक्ट्रियन ऊंट लद्दाख के शीत मरुस्थल के रक्षक
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड के खास आकर्षण में लद्दाख के दुर्लभ गलवान और नुब्रा बैक्ट्रियन ऊंट यानी दो कूबड़ वाले ऊंट भी रहे. इन ऊंटों ने दुनिया को दिखाया कि कैसे भारतीय सेना 15,000 फीट की ऊंचाई पर भी काम करते हैं. ये ऊंट न्यूनतम देखभाल में 200 किलोग्राम तक भार लेकर कठिन पहाड़ी ढलानों पर चलने की क्षमता रखते हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC पर इनकी मौजूदगी किसी भी सैन्य वाहन से कम नहीं है. साथ ही ये महत्वपूर्ण रसद की सप्लाई भी करते हैं.
जंस्कारी पोनी
इस वर्ष का परेड में जंस्कारी पोनी ने भी कर्तव्य पथ पर कदमताल किया. यह एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय स्वदेशी नस्ल है जो सालों से भारतीय सेना की निष्ठावान साथी रही है. सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर LAC की गश्त तक ये साहसी पोनी सैनिकों के हर सुख-दुख के साथी हैं. जंस्कारी पोनी लद्दाख के आम लोगों के बहुत ही लोकप्रिय है. सेना ने इसकी क्षमता को देखते हुए इसे शामिल किया. ये पोनी माइनस 40 डिग्री तापमान में आसानी से 70 किलो से ज्यादा वजन उठा सकती हैं और 18,000 फीट की ऊंचाई पर आसानी से काम कर सकती है.
लद्दाख के ऊंचे रेगिस्तानों और बर्फीली चोटियों से लेकर देश के आसमान तक, भारत का गणतंत्र दिवस समारोह मोर्चे पर तैनात गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। गलवान और नुब्रा के बैक्ट्रियन ऊंट 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर 200 किलोग्राम तक का… pic.twitter.com/jthuKRvGk6
— डीडी न्यूज़ (DDNewsHindi) January 26, 2026
आसमान के ‘एंटी-ड्रोन’ योद्धा
परेड में सबसे चौंकाने वाली एंट्री रही ब्लैक काइट्स यानी चील की. ये शिकारी पक्षी आज के समय में होने वाले आधुनिय युद्ध में भी सेना के लिए एक खतरनाक हथियार के जैसे ही हैं. लाइन ऑफ कंट्रोल पर निगरानी रखने और दुश्मन के जासूसी ड्रोनों को हवा में ही नाकाम करने के लिए इन्हें विशेष रूप से ट्रेन किया जाता है. ये रैप्टर्स यानी शिकारी पक्षी आज के समय में सीमा की सुरक्षा के लिए अदृश्य रक्षक के समान काम करते हैं.
77th RepublicDay | HIM Yodha, Bactrian Camel, Zaniskari pony, black kites (raptors) displayed during the Republic Day parade at the Kartavya Path in Delhi
Five indigenous breed dogs-Mudhol Hound, Rampur Hound, Chippiparai, Kombai, and Rajapalayam-trained as attack and… pic.twitter.com/iP2iwOP2PG
— ANI (ANI) January 26, 2026
ये भी पढे़ंः गणतंत्र दिवस पर दिखी स्वदेशी सैन्य शक्ति; सूर्यास्त्र, अमोघ ने खींचा सबका ध्यान
राष्ट्र की रक्षा के लिए सेना और प्रकृति का अटूट बंधन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 52 एडवांस्ड फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल की कैप्टन हर्षिता राघव ने इस जांबाज दस्ते का नेतृत्व किया. यह दस्ता वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का जीवंत उदाहरण बना जहां इंसान और पशु मिलकर राष्ट्र की रक्षा कर रहे हैं. इस तरह भारतीय सेना ने यह संदेश दिया कि भले ही युद्ध का मैदान आधुनिक हो जाए लेकिन हिमालय की चोटियों पर आज भी इन हिम योद्धाओं का पराक्रम और वफादारी बेजोड़ है.
ये भी पढे़ंः दिल्ली परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, गर्व से आसमान की तरफ देखते रहे पीएम मोदी
