News in Brief

Kolkata News: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर तकरार छिड़ी है. पक्ष-विपक्ष दोनों एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं, बंगाल में 58 लाख नाम भी वोटिंग लिस्ट से हटाए गए थे. इसी बीच BJP नेता दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) जिम्मेदार हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दबाव में काम किया है.

BLO ने की है गड़बड़ियां
घोष ने आगे कहा कि बिहार की तरह बंगाल में भी, कुछ बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने तृणमूल कांग्रेस के दबाव में गंभीर गड़बड़ियां की हैं, इसलिए, लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे, अगर वोटर लिस्ट में एक भी नाम गलत तरीके से जोड़ा गया है, तो संबंधित BLO को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. साथ ही कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई होगी, कुछ को कारण बताओ नोटिस मिल सकता है, जबकि दूसरों को जेल भेजा जा सकता है. उन्हें तैयार रहना चाहिए लिस्ट को साफ किया जाएगा.

शुरू करने वाला है हियरिंग
11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के पब्लिकेशन के बाद, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) उन वोटर्स के लिए हियरिंग शुरू करने वाला है जो मैपिंग डिटेल्स से खुश नहीं हैं या जिनके नाम मैप नहीं किए गए हैं. इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी जानकारी 2002 के SIR डेटा से लिंक नहीं हो पाई, लेकिन जिनके नाम अभी भी ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल में हैं। हियरिंग 25 दिसंबर के बाद शुरू होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

सॅाफ्टवेयर बनाने का फैसला
ECI ने एक खास सॉफ्टवेयर बनाने का फैसला किया है जिसके तहत हियरिंग के लिए बुलाए गए हर इलेक्टर को प्रोसेस को आसान बनाने के लिए एक अलग अकाउंट दिया जाएगा, इलेक्शन कमीशन ने यह भी घोषणा की है कि इस काम के लिए केंद्र सरकार के अलग-अलग ऑर्गनाइज़ेशन से 4,000 से ज़्यादा माइक्रो-ऑब्जर्वर रखे जाएंगे. ये माइक्रो-ऑब्जर्वर हर हियरिंग टेबल पर ECI की आँखों की तरह काम करेंगे, कार्यवाही को डिटेल में रिकॉर्ड करेंगे और अपनी रिपोर्ट सीधे कमीशन को देंगे. (IANS)