News in Brief

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब खबर है कि वे मुंबई में एक नए लग्जरी घर में साथ रहने लगे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया घर आमिर के परिवार के बाकी सदस्यों के घर से ज्यादा दूर नहीं है. जब आमिर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘ये सब उनकी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज के बीच हो रहा है’. 

उन्होंने कहा, ‘इसलिए सब कुछ काफी अफरा-तफरी भरा है’. आमिर खान ने कहा कि वे और गौरी एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं. हालांकि, फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं है. आमिर का कहना है कि वे पहले ही अपने दिल में गौरी से शादी कर चुके हैं, लेकिन इसे कानूनी तौर पर कब और कैसे करना है ये अभी तय नहीं किया. उन्होंने बताया कि रिश्ते को लेकर दोनों एक मजबूत और समझदारी भरे दौर में हैं. आमिर ने अपने बयान में कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं’. 

एक दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं गौरी-आमिर 

उन्होंने कहा, ‘हम एक कमिटेड स्पेस में हैं और पार्टनर की तरह साथ हैं. शादी को लेकर मेरे दिल में मैं पहले ही उनसे शादीशुदा हूं. अब इसे ऑफिशियली देना है या नहीं, ये हम समय के साथ तय करेंगे’. आमिर के इस बयान से साफ है कि वे रिश्ते को बहुत इमोशनल और गहराई से देखते हैं. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने फैंस को चौंकाते हुए गौरी स्प्रैट को पब्लिकली अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर पेश किया था. मुंबई में मीडिया के साथ एक पर्सनल मुलाकात के दौरान आमिर ने खुद अपने रिश्ते की पुष्टि की. 

बड़ा सख्त है अमिताभ बच्चन का लाइफ बैलेंस फॉर्मूला! को-स्टार ने किया चौंका देने वाला खुलासा, बोले- ‘हर रात 8 बजे के बाद…’

25 साल से एक दूसरे को जानते हैं गौरी-आमिर 

उन्होंने बताया कि वे और गौरी पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते थे और करीब डेढ़ साल पहले दोबारा मिले. आमिर ने कहा, ‘हम अचानक मिले, बात होती रही और सब कुछ अपने आप आगे बढ़ता चला गया’. गौरी स्प्रैट एक 6 साल के बेटे की मां हैं. उन्होंने भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. गौरी का कहना है कि वे अपने जीवन में एक ऐसा इंसान चाहती थीं जो समझदार, शांत और संवेदनशील हो और उन्हें ये सारी खूबियां आमिर में मिलीं. खास बात ये है कि अब गौरी आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम भी कर रही हैं.  

पहले भी दो शादी कर चुके हैं आमिर खान 

एक दूसरे के साथ काम करने के दौरान उनका पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्ता और भी करीब आ गया है. अगर आमिर खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे, इरा खान और जुनैद खान हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए. किरण और आमिर का एक बेटा आजाद है, जो सरोगेसी से पैदा हुआ. आमिर अपने दोनों एक्स-वाइव्स के साथ आज भी अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं.