स्मृति ईरानी, (Smriti Irani) अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) इस समय टीआरपी की दुनिया में धमाल मचा रहा है. ये शो अनुपमा नागिन 7 जैसे शोज को कड़ी टक्कर दे रहा है. सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने चंद महीनों में ही अपनी तगड़ी पकड़ बना ली है. वहीं इस शो की कहानी में भी तेजी से बदलाव देखने के मिल रहे हैं. सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अब तक आपने देखा, तुलसी परी को सहारा देती है. परी से तुलसी कहती है कि उसे हर हालत में रणविजय को सबक सिखाना चाहिए. पति होने के नाते रणविजय परी पर हाथ नहीं उठा सकता. वहीं अकेले में मिहिर खूब शराब पीता है, नशे की हालत में मिहिर भगवान से भी बात करता है. वहीं दूसरी तरफ ऋतिक मुन्नी से मिलने जाता है. मुन्नी के सामने ऋतिक अपने दिल का हाल बयां करता है. मुन्नी समझ जाती है कि शादी करके ऋतिक बहुत पछता रहा है. इस दौरान मुन्नी ऋतिक को हालात का सामना करने के लिए कहती है. इसी बीच सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है जिसकी वजह से परी की जिंदगी पलट जाएगी.
जेल से बाहर आने वाला है रणविजय
खबर आ रही है कि जल्द ही ऋतिक और मुन्नी करीब आने वाले हैं. ऋतिक और मुन्नी को समझ में आ जाएगा कि सालों पहले भी वो एक दूसरे से प्यार करते थे. हालांकि परिवार की वजह से ऋतिक और मुन्नी एक दूसरे से प्यार का इजहार कभी नहीं कर पाएंगे. आगे चलकर तुलसी ऋतिक और मुन्नी को साथ रहने का मौका देने वाली है. दूसरी तरफ रणविजय भी जेल से बाहर आ जाएगा. जेल से बाहर आते ही रणविजय परी को सबक सिखाने निकल जाएगा. रणविजय दावा करेगा कि वो परी को चैन से नहीं जीने देगा.
परी की चमकेगी किस्मत
रणविजय परिवार के सामने परी पर हाथ उठाने वाला है. ऐसा होते ही मिहिर का पारा हाई हो जाएगा. मिहिर रणविजय की अच्छे से क्लास लगाएगा. मिहिर फैसला करेगा कि वो अपनी बेटी को रणविजय के साथ नहीं रहने देगा. जल्द ही मिहिर की वजह से परी और रणविजय का तलाक हो जाएगा. पति से अलग होते ही परी जमाने को अपने तेवर दिखाने वाली है. रणविजय को भुलाकर परी अपन बाप का बिजनेस को संभालना शुरू कर देगी.
