News in Brief

Remo Dsouza: बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा से जुड़े 2018 के जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पांच साल पहले सेनेगल से निर्वासित किए गए पुजारी को गुरुवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया और उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. 

पुजारी ने सत्येंद्र त्यागी के इशारे पर मांगी थी फिरौती 

पुलिस के अनुसार, पुजारी ने सत्येंद्र त्यागी के इशारे पर रेमो डिसूजा परिवार को बार-बार धमकियां दी थीं. अक्टूबर 2016 और फरवरी 2018 के बीच उन्होंने फोन के जरिए रेमो, उनकी पत्नी और उनके मैनेजर को धमकाया और कथित रूप से फिल्म डेथ ऑफ अमर को जल्द रिलीज करने का दबाव बनाया. इसके लिए उन्होंने मामले को सुलझाने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

2018 में रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी के बीच अमर मस्ट डाई फिल्म को लेकर समझौता हुआ था. बाद में फिल्म के अधिकारों और पैसों को लेकर विवाद पैदा हुआ, जिसमें त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म में निवेश किया था और रेमो ने 5 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया.

ये भी पढ़ें: उद्धव गुट बोला- ‘ हम बहुमत से सिर्फ 6 सीट दूर…’ मुंबई मेयर चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

पुजारी ने रेमो डिसूजा से मांगी थी 50 लाख की फिरौती

आरोप है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए त्यागी ने पुजारी की मदद ली, जिसने इसके बाद डिसूजा परिवार और उनके प्रबंधक को धमकाना शुरू कर दिया था. पुजारी ने कथित तौर पर डीसूजा परिवार और उनके प्रबंधक से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. पुलिस ने बताया कि पुजारी की गिरफ्तारी से इस लंबे समय से चल रहे मामले में महत्वपूर्ण मोड़ आया है.