Parliament Budget Session: संसद में बजट सत्र के दौरान प्रतिदिन हंगाम देखने को मिल रहा है. आज भी लोकसभा में पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच भारी हंगामा हुआ. बजट सत्र में लोकसभा में अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर चर्चा हुई. इस दौरान हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी बातों को रखा. ओवैसी अमेरिका के उस नोटिस पर भड़क उठे, जिसमें कहा गया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा. ओवैसी ने कहा कि गोरी चमड़ी वाला (ट्रंप) कौन होता है, हमे बताने वाला कि किससे तेल खरीदना है और किससे नहीं.
ट्रंप पर भड़के ओवैसी
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत अमेरिका ट्रेड डील पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 फरवरी को जो एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया है, उसमें सेक्शन 4 का जिक्र किया गया है और कहा गया कि अगर रूस से कच्चा तेल खरीदते हैं कि भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा. ओवैसी ने आगे कहा कि वह गोरी चमड़ी वाला कौन होता है हमें बताने वाला कि हम किससे क्या खरीदे और किससे क्या नहीं खरीदे.
‘हम खुद तय करेंगे किससे क्या खरीदना है’
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि हमें आज़ादी इसलिए मिली ताकि हम खुद तय कर सकें कि किससे तेल खरीदना है। वे (ट्रंप) कौन होते हैं हमें बताने वाले? क्या वे हमारे माता-पिता हैं जो वे हम पर 25 परसेंट टैरिफ लगा सकते हैं? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से एक ऑपरेशन इंसाफ भी होना चाहिए और हाफिज सईद, मसूद अजहर, और लखवी (जकी-उर-रहमान) को भारत लाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी सलाह मानी होती तो विपक्ष में ना बैठे होते…’, राहुल गांधी के पूर्व कांग्रेसी वाले बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार
राहुल गांधी और जगदंबिका पाल के बीच नोकझोंक
लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली. राहुल गांधी ने जगदंबिका पाल से कहा कि आप भी पूर्व कांग्रेस नेता हैं. इसलिए मैं आप पर विशेष कृपा करूंगा. आप जानते हैं कि हम आपके लिए स्नेह रखते हैं. हम जानते हैं आपका मन वहां नहीं यहां पर है. राहुल गांधी के इस बयान पर जगदंबिका पाल ने जवाब दिया और याद दिलाया कि उन्होंने उनकी सलाह नहीं मानी थी. जगदंबिका पाल ने कहा कि मैं यहां पर पीठासीन के तौर पर बैठा हूं. अगर आप वहां बैठे हैं, इसका कारण है कि आपने मेरी सलाह नहीं मानी.
राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सही तरीके से समझौते नहीं किए हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते में किसानों और कारोबारियों का ख्याल नहीं रखा गया.
यह भी पढ़ें: ‘बाहर मैं आपको डार्लिंग कहता हूं और आप मुझे टाइम नहीं देते’, कल्याण बनर्जी की बात पर संसद में जमकर लगे ठहाके
