Sunita Ahuja Bollywood Entry: गोविंदा से अपने रिश्तों की कड़वाहट का खुलासा और अफेयर को लेकर खुलकर बोलने की वजह से सुनीता आहूजा लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुनीता जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है. यहां तक कि डेब्यू फिल्म भी साइन कर ली है. कहा जा रहा है कि सुनीता ने बालाजी मोशन पिक्चर्स बैनर तले अपनी पहली मूवी साइन कर ली है.
एकता कपूर की फिल्में आएंगी नजर
इंडिया टुडे के सूत्रों की मानें तो एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के तले सुनीता ने फिल्म साइन कर ली. इस मूवी का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि इसमें सुनीता का रोल अहम होगा. 58 साल की सुनीता को करीबन 20 दिन शूट करना होगा.
सुनीता के आरोपों पर गोविंदा का जवाब
दरअसल, सुनीता बीते साल से अपने और गोविंदा के रिश्तों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. सुनीता ने खुलेआम गोविंदा पर कई आरोप लगाए. यहां तक कि तलाक की खबरें भी आईं. हालांकि सुनीता की बयानबाजी के बीच गोविंदा ने हमेशा चुप्पी साधी. लेकिन, कुछ दिन पहले ही चीची ने सुनीता के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हो रही है. सुनीता को इस बारे में पता भी नहीं है कि उसे ओपनिंग बैट्समैन की तरह फील्ड में मेरे खिलाफ उतारा गया है.
गोविंदा पर देर रात अज्ञात लोगों ने किया हमला, उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थी सिक्योरिटी, लगातार मिल रही धमकियां
सुनीता ने खोला यूट्यूब ब्लॉग
गोविंदा के खिलाफ बयानाजी करने के दौरान सुनीता ने अपना यूट्यूब ब्लॉग भी ओपन किया था. जिसमें सुनीता बातों ही बातों में मंदिर के बाहर बैठकर रोती बिलखती दिखाई दी थीं. सुनीता का ये ब्लॉग काफी वायरल हुआ था.आपको बता दें, सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे हैं. हर्षवर्धन और टीना. टीना फिल्मों में एंट्री लेकर फ्लॉप हो चुकी हैं तो वही बेटा जल्द ही डेब्यू करने वाला है.
