News in Brief

Parliament Budget Session: लोकसभा में बीते दिन 4 फरवरी 2026  8 सांसदों के निलंबन पर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान कांग्रेस सांसदों की ओर से गेट पर प्रदर्शन किया गया. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जुबानी जंग हो गई. एक तरफ राहुल गांधी ने भाजपा सांसद को गद्दार दोस्त बताया तो वहीं रवनीत बिट्टू ने भी पलटवार करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया. अब इसको लेकर पीएम मोदी ने आज राहुल गांधी पर निशाना साधा है.   

गद्दार कहने पर राहुल को निशाना 

पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन में राहुल गांधी की ओर से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर निशाना साधा. पीएम ने कहा,’ कल जो हुआ कांग्रेस के ‘युवराज’, जिनके दिमाग में ‘शातिर दिमाग’ है उन्होंने सदन के एक सांसद को गद्दार कह दिया. उनका अहंकार चरम पर है. उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा, लेकिन उन्होंने उस सांसद को गद्दार कहा, सिर्फ इसलिए कि वह सिख हैं. यह सिखों का अपमान है, गुरुओं का अपमान है. यह कांग्रेस में सिखों के प्रति भरी नफरत की अभिव्यक्ति है.’  

ये भी पढ़ें- कश्मीर में तेज हुई स्टेटहुड और ऑटोनोमी की मांग?  सैफुल्लाह मीर के बयान को बारामूला विधायक का समर्थन, कहा- संसद में पास हुई चीज बदल सकती…  

Add Zee News as a Preferred Source

 

‘ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे…’ 

पीएम मोदी ने रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर कहा कि वह उस परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा बदल ली, क्या वह गद्दार बन गए?. पीएम ने कहा,’ यह कोई छोटा शब्द नहीं है. देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है कि किसी नागरिक को गद्दार कहा जाए? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग कांग्रेस को डुबा देंगे.’  

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session (Day 7) : ‘मेरे पास आशीर्वाद का कवच है,कब्र नहीं खोद पाओगे…,’ कब्र खोदने की धमकी पर पीएम मोदी का जवाब

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. उनकी पंजाब में आतंकवाद के दौर में चंडीगढ़ सचिवालय परिसर में मानव बम हमले (Human Bomb Attack) में हत्या कर दी गई थी. रवनीत बिट्टू 3 बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं, लेकिन साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का साथ पकड़ लिया था. बता दें कि चुनाव हारने के बावजूद भाजपा ने रवनीत को केंद्र में रेल राज्य मंत्री बनाया. बता दें कि रवनीत सिंहू बिट्टू राहुल गांधी के अच्छे दोस्त रह चुके हैं. उन्होंने खुद कहा था कि राहुल गांधी ने ही उन्हें पगड़ी बांधना सिखाया है.