
Temjen Imna Along on Chicken’s Neck threat: नागालैंड के फायरब्रांड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को लताड़ लगाते हुए उनकी औकात बताई है. पूर्वोत्तर भारत के आदिवासी समुदायों की ताकत से अनजान लोगों को अलोंग ने दो टूक चेताते हुए कहा, ‘अपनी हद से बाहर निकलने वालों को जान लेना चाहिए कि पूर्वोत्तर भारत के आदिवासी समुदाय के लोगों को ‘गला काटने’ में महारथ हासिल है. टुटपुंजिये बांग्लादेशी बयानवीरों को कड़ी चेतावनी देते हुए अलोंग ने ये भी कहा, ‘जो भारत की चिकन नेक को काटने की बात कर रहे हैं, उन्हे पहले अपनी गर्दन टटोलकर देख लेनी चाहिए. ये चेतावनी उस वक्त आई, जब बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और देश को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाली ‘चिकन नेक’ पर बयानबाजी तेज की है.
‘महाभारत के पात्रों का उदाहरण देकर समझाया’
बांग्लादेशी कट्टरपंथी तत्वों को खुली चुनौती देते हुए, तेमजेन ने बड़ा बयान दिया है. पूर्वोत्तर की ताकत और लचीलेपन के बारे में बताते हुए तेमजेंग ने महाभारत के पौराणिक पात्रों घटोत्कच और हिडिम्बा का जिक्र किया. उन्होंने कहा, घटोत्कच और हिडिम्बा पूर्वोत्तर के थे. हिडिम्बा, जो भीम की पत्नी और घटोत्कच की मां थीं, असम और नागालैंड की दिमासा जनजाति से थीं.
नागालैंड के मंत्री की चेतावनी
नागालैंड के बेबाक मंत्री तेमजेन ने ये भी कहा, ‘भारत की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने का कोई भी प्रयास एक भयानक गंभीर गलती होगी. उन्होंने हमारी ताकत नहीं देखी है. अगर उन्होंने घटोत्कच और हिडिम्बा को नहीं देखा है, तो उनका स्वागत है. हम उन्हें दिखाएंगे कि हम भारतीय क्या करने में सक्षम हैं.’
क्या है चिकेन नेक?
चिकन नेक उत्तरी बंगाल में जमीन की एक पतली पट्टी है करीब 22 किमी चौड़ी ये पट्टी देश जो बाकी भारत को उसके सात पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ती है. यह गलियारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के बीच स्थित है. नागालैंड के मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वोत्तर के लोगों को बाहरी लोगों की तुलना में इस इलाके की कहीं अधिक गहरी समझ है. वहीं जहां तक गला काटने की बात है, ऐसी वास्तविकताओं को हमसे बेहतर कोई और नहीं समझ समझता है.
मंत्री ने कहा कि चिकन नेक शब्द काफी हद तक मीडिया द्वारा गढ़ा गया है. उनके लिए कोई चिकन नेक नहीं है. हम भारत से मजबूती से जुड़े हुए हैं, और हम (पूर्वोत्तर के लोग) गर्व से भारतीय हैं. आपको बताते चलें इसी महीने पूर्वोत्तर के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- 2026 में पाकिस्तान का नया डर, पनडुब्बी से K-4 के टेस्ट से सहमा मुनीर का एटमी सलाहकार Zahir Kazmi, उड़ी नींद
ये भी पढ़ें- पोस्ट छोड़-छोड़ भाग रहे पाकिस्तानी फौज के लड़ाके, ‘फेल्ड’ मार्शल आसिम मुनीर शर्म से जमीन में गड़ गया होगा!
ये भी पढ़ें- Attack on Putins residence: कहां रहते हैं पुतिन, कैसी है वहां की सुरक्षा? जहां एक दो नहीं 91 ड्रोन से हुआ हमला
