Zee Real Heroes Award 2026: मुंबई में ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’का के चौथे एडीशन का आगाज हो चुका है. जिसमें राजनीति से लेकर स्पोर्ट्स और बॉलीवुड की कई हस्तियों का जमावड़ा एक ही छत के नीचे लगा हुआ है. इस इवेंट में बॉलीवुड के दो नामचीन सिंगर पलक मुच्छल और मिथून एक साथ पहुंचे. इन दोनों से गीतकार मनोज मुंतशिर कई ऐसे सवाल पूछे जिसके इन दोनों ने बेहतरीन जवाब दिए. साथ ही निजी लाइफ को लेकर कई बातें रिवील की.
शादी के बाद साथ में काम करते हुए कम देखा आप दोनों को ऐसा क्यों?
इसका जवाब देते हुए सिंगर पलक मुच्छल ने कहा- ‘मुझे लगता है कि जो रियल हीरोज टाइटल है वो बहुत जिम्मेदारी वाला है. अगर आप संगीत की बात करें तो हम दोनों के जीवन में वो सर्वोपरि है. अभी हमारा रिश्ता हसबैंड-वाइफ का है. लेकिन, संगीत में हम दोनों की कोई दखलंदाजी नहीं है. जब भी उन्हें लगता है कि उनका संगीत मेरी आवाज सुनना चाहता है तो मैं उनके साथ गा लेती हूं. आपकी तरह मैं भी उनके साथ काम करना चाहती हूं.’
मिथून बतौर सिंगर या फिर कंपोजर?
सिंगर ने कहा- ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मैं उन्हें निजी तौर पर जानती हूं. सब लोग जानते हैं कि मेरी कमाई का ज्यादा हिस्सा उन बच्चों के लिए जाए जिनके पेरेंट्स उनका इलाज नहीं करवा पाते. हमेशा ऐसा जीवनसाथी चाहती थी कि मेरा जीवन साथी इसमें सपोर्ट करें. ये मेरी हर चीज में सपोर्ट करते हैं. तो मैं इन्हें बतौर इंसान के तौर पर चूज करती हूं.’
घर में किसकी ज्यादा चलती है?
पलक ने जवाब देते हुए कहा कि ‘घर में मेरी चलती है और मैं इनके हिसाब से चलती हूं.’
पलक ने दिए दर्जनों सुपरहिट गाने
33 साल की सिंगर पलक मुच्छल बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर हैं. इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई टॉप क्लास गाने गाए हैं. जिसमें ‘आशिकी 2’ का ‘चाहूं मैं या ना’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘एम एस धोनी’ का ‘कौन तुझे’, ‘किक’ का ‘जुम्मे की रात’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ‘ढोलिदा’ गाना शामिल हैं.
3800 से अधिक बच्चों के दिल का कराया ऑपरेशन
कई हिट गाने के अलावा पलक अपने फाउंडेशन के जरिए करीबन 3800 से अधिक बच्चों के दिल का ऑपरेशन करवा चुकी हैं. यहां तक कि उनके कॉन्सर्ट का सारा पैसा इन्हीं बच्चों के लिए जाता है. इनका नाम दिल से पीड़ित बच्चो का इलाज करवाने की वजब से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल हैं. निजी लाइफ की बात करें तो पलक ने 6 नवंबर 2022 को सिंगर और संगीतकार मिथुन शर्मा से शादी की.
