News in Brief

Zee Real Heroes Award 2026​: मुंबई में ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’ के चौथे संस्करण की शानदार शुरुआत हो चुकी है, जहां राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां एक ही मंच पर नजर आ रही हैं. इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पलक मुच्छल और मिथून ने एक साथ शिरकत की. बातचीत के दौरान गीतकार मनोज मुंतशिर ने दोनों से करियर, संगीत और निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल किए, जिनका उन्होंने बेहद सहज और बेबाक अंदाज में जवाब दिया. साथ ही दोनों कलाकारों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से भी साझा किए. 

इसी बीच मनोज मुंतशिर ने मंच पर आते ही सबसे पहले सिंगर मिथुन की जमकर तारीफ करते हुए बोले, ‘मिथुन सर उम्र में मुझ से बहुत छोटे हैं, लेकिन मैं उनके नाम के पीछे सर इसलिए लगाता हूं, क्योंकि वे बहुत कुछ जानते हैं. उनको बहुत कुछ आता है और ऐसे लोगों के नाम के पीछे सर लगाना जरूरी होता है’. इसके बाद उन्होंने सिंगर से अपना पहला सवाल करते हुए पूछा, ‘जब म्यूजिक एप्स पर कोई रोमांटिक गाना सुनने का दिल करता है तो सिर्फ मिथुन का नाम सबसे ज्यादा आता है, क्योंकि आपने सबसे ज्यादा रोमांटिक गाने बनाए हैं’.

30 साल इंडस्ट्री में काम कर रहे सिंगर मिथुन 

मनोज मुंतशिर आगे कहते हैं, ‘रोमांटिक गानों के साथ-साथ अपने देश और सैनिकों के लिए भी कई देशभक्ति से भरे गाने गाए हैं. ऐसे में ‘तुम ही हो’ से लेकर ‘मिट्टी के बेटे’ गाने तक आपका 30 साल का सफर कैसा रहा?’, जिसके जवाब में सिंगर मिथुन ने सबसे पहले मनोज मुंतशिर की जमकर तारीफ की और कहा, ‘हम दोनों ने साथ में कई गानों पर काम किया है और इनके अंदर ऐसी एनर्जी है कि जब भी वे काम करने बैठते हैं तो पूरा करके ही उठते हैं’. इसके बाद उन्होंने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे इंडस्ट्री में कंपोजर के तौर पर 30 साल हो चुके हैं’.

2 घंटे 24 मिनट की सबसे बड़ी डिजास्टर, जिसने मेकर्स को दिया 20 करोड़ का झटका, 56 दिन बाद OTT पर दी दस्तक, IMDb रेटिंग भी मिली बस 4.7

रोमांटिक गानों के साथ देशभक्ति के गाए गाने

उन्होंने आगे कहा, ‘और रोमांटिक गाने वे इसलिए गाते हैं क्योंकि दो उनके दिल के बेहद करीब है और हर इंसान के दिल के करीब है और इन जज्बातों को बयां करने का जरिया बन सकूं और सुनने वाला इन गानों से रिलेट कर सके, लेकिन सच जानिए जब मैंने ‘बॉर्डर 2’ में काम किया तो मुझे देश के सैनिकों के साथ काम करने का मौका मिला, जो काफी अच्छा एक्सपीरियंस था. उनके बलिदान के बारे में सुना तब समझ आया कि असली में प्यार का क्या मतलब होता है’. साथ ही उन्होंने अपने गाने ‘मिट्टी के बेटे’ को उनके करियर का सबसे बेस्ट गाना बताया. 

‘बॉर्डर 2’ के गानों पर भी किया काम 

सिंगर ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, ‘जब एक आर्टिस्ट काम की राह पर आगे बढ़ता है तो वो मंजिल नहीं देखता बस आगे बढ़ता रहता है’. इसके बाद उन्होंने बताया जब ‘मिट्टी के बेटे’ गाने पर काम कर रहे थे तब उन्होंने मनोज मुंतशिर के लिखी कुछ लाइनें पढ़ी, ‘क्या मन मौजी बेफिक्रे थे, मौत पे अपनी हंसते थे, दिल में वतन को रखने वाले, सर पे कफन भी रखते थे’. जब मनोज जी ने ये लाइनें लिखी तब किसी को नहीं पता था कि इस गाने पर कितने रील्स बनेंगे, लेकिन जब ऐसा हुआ तब ये काफी समय तक दिलों में बसा रहा और ये गाने इतिहास का हिस्सा बन गया. 

कई गानों को किया कंपोज और कई गानों को दी आवाज

इतना ही नहीं, बातों-बातों में मनोज मुंतशिर ने सिंगर मिथुन के स्टूडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को मिथुन से दोस्ती सिर्फ इसलिए करनी चाहिए ताकी वो एक बार आपको अपने स्टूडियो का टूर करवाए, जो बिल्कुल किसी साधु की कुटिया सा लगता है. बता दें, सिंगर‑कंपोजर मिथून शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्मों ‘जेहर’ और ‘कलयुग’ के लिए म्यूजिक कंपोज से की थी. इसके बाद 2006 से उन्होंने ओरिजिनल कंपोजिशन देना शुरू किया. अब तक वे 170 से ज्यादा गाने कंपोज कर चुके हैं और कई गाने गा चुके हैं.