Indian Army Operations In 2025: भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस साल 2025 में भारतीय सेना की ओर से हासिल की गई 10 प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ‘ऑपरेशनल एम्प्लॉयमेंट एंड डेटरेंस: ऑपरेशन सिंदूर (मई 2025)’ का जिक्र किया. इस दौरान सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले और आतंकी लॉन्च पैड के ध्वस्त करने की जानकारी दी गई.
आतंकी कैंप को किया नष्ट
भारतीय सेना ने कहा,’ सीमा पार स्थित 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया. भारतीय सेना ने 7 कैंप्स को निष्क्रियकर दिया. बचे 2 शिविरों को भारतीय वायु सेना ने नष्ट किया. पाकिस्तान ने ड्रोन का इस्तेमाल करके सैन्य और नागरिक संपत्तियों को निशाना बनाने का प्रयास किया. भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने सभी खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया, जिससे नुकसान और हताहतों को रोका जा सका.’
पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का अनुरोध
अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आगे बताते हुए कहा,’ भारतीय सेना के जमीनी हथियारों का उपयोग करके कंट्रोल लाइन के साथ स्थित 1 दर्जन से अधिक आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिए गए. इस दौरान भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन से उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने युद्धविराम का अनुरोध किया. इसके बाद गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी.’
खबर अपडेट की जा रही है.
