Pakistan false claim: पाकिस्तान एक बार फिर से झूठे दावों के सहारे खुद को पाक-साफ दिखाने में जुट चुका है. इस बार उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के मजबूत होते रिश्ते को लेकर हताशा भरा बयान दिया है. इससे कुछ दिन पहले पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का झूठा दावा भी किया था, जिसको एक्सपर्ट्स ने गलत ठहराया था. लेकिन अब पाकिस्तान चीन की तरफ से सीपीईसी की सुरक्षा और धीमी प्रगति को लेकर डांट खाने के बाद बौखलाया हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में एक बयान दिया है. जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है. इसकी शुरुआत रावलपिंडी में हुई एक डीजी आईएसपीआर की प्रेस मीटिंग से हुई, जहां पर उन्होंने अफगान तालिबान सरकार पर युद्ध अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान सरकार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर पर एक नया नायक मिल गया है.
बौखलाया पाकिस्तान
उन्होंने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान अब आतंकवाद ऑपरेशन का केंद्र बना गया है जो फितना अल ख्वारिज और फितना अल हिंदुस्तान के गढ़ के तौर पर काम कर रहा है. पाकिस्तानी जनरल चौधरी ने ये भी आरोप लगाया कि टीपीपी और भारत के बीच में नेक्सस 2025 में पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के खतरा है. जनरल ने अपने बयान के आखिर में कहा कि अगर अफगानिस्तान और भारत पाकिस्तान का सामना करने के इच्छुक हैं तो उन्हें पूरी आजादी है और हम उनकी ये इच्छा पूरी करेंगे. भारत के खुफिया सूत्रों के अनुसार इस तरह के बयान पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में 4 जनवरी को मीटिंग के दौरान नोकझोंक के बाद शुरू हुआ है.
चीन पाकिस्तान से खफा
मीटिंग के दौरान चीन अपने सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखा और पाकिस्तान सीपीईसी के प्रति कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहा है. इसलिए पाकिस्तान इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है क्योंकि वो चीन के गुस्से का शिकार नहीं होना चाहता या फिर चीन की नाराजगी को टालना चाहता है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अफगानिस्तान के बीच तीन महीनों से बंद बॉर्डर को भी उचित ठहराना चाहता है.
झूठ बेनकाब
खुफिया सूत्रों ने यह भी कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर इस तरह की झूठी और बेबुनियाद सूचना फैला रहा है, जो तथ्यात्मक तौर पर बिल्कुल निराधार हैं. क्योंकि इसको साबित करने के लिए किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय सबूत पाकिस्तान के पास नहीं है. इसलिए पाकिस्तानी सरकार के संरक्षण में चल रहे आतंकवादी नेटवर्क और आतंकवाद को पनाह देने के अपने इतिहास को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ जबरदस्ती हुई…’ 16 साल की उम्र में मलेशियाई प्रिंस से शादी करने वाली मॉडल ओडेलिया का छलका दर्द, जानें क्या कहा?
