News in Brief

Bengal Politics: हाल के दिनों कथित कोयला घोटाला से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में I-PAC के ऑफिस पर छापेमारी की. इस छापेमारी के बाद से ही सियासी पारा हाई है. सीएम ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित करार दिया था. इस बीच एक बार फिर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि EC ने BJP के AI टूल्स का इस्तेमाल किया, सरनेम में गड़बड़ी होने पर शादीशुदा महिला वोटर्स के नाम डिलीट कर दिए.

दरअसल, हावड़ा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि SIR के दौरान, EC ने उन शादीशुदा महिलाओं के नाम डिलीट कर दिए जिन्होंने सरनेम बदल लिया था. उन्होंने कहा कि CEC को जवाब देना चाहिए कि वह आधे वोटर्स को कैसे डिलीट कर सकते हैं, यह तय कर सकते हैं कि सरकार कौन बनाएगा. 

‘EC ने BJP के AI टूल्स का किया इस्तेमाल’

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि EC ने BJP के AI टूल्स का इस्तेमाल किया जिससे SIR डेटा में नामों में गड़बड़ी हुई. उन्होंने पूछा कि बिहार SIR में डोमिसाइल सर्टिफिकेट की इजाज़त है, बंगाल में क्यों नहीं. SIR नियमों के अनुसार माइक्रो-ऑब्ज़र्वर के इस्तेमाल की इजाज़त नहीं है, उन्हें सिर्फ़ बंगाल में तैनात किया गया है. 

सीएम ममता ने दावा किया कि EC व्हाट्सएप पर चल रहा है, हर दिन कई बार SIR नियम बदल रहा है. BJP वर्कर्स को बड़ी मात्रा में एन्यूमरेशन फॉर्म डिलीट करने के लिए ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. लॉजिकल गड़बड़ी ओरिजिनल SIR वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा नहीं थी, बाद में जोड़ी गई.