
CJI: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस से जनता की रक्षा के लिए अपील की है. उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से देश के संविधान, न्यायपालिका, इतिहास और भूगोल को आपदा से बचाने का आग्रह किया है. हालांकि, ममता बनर्जी ने यह साफ नहीं किया कि इन सब को सुरक्षा की जरूरत क्यों हैं.
मौजूदा समय में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारों और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को लेकर राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ रही हैं. जिसमे ममता फिलहाल ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित गलत इस्तेमाल के मुद्दे को लेकर भी केंद्र पर हमलावर है. हालांकि, ईडी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जहां टीएमसी सरकार को अदालत की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की इमारत के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे.
ममता ने लगाई गुहार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान ममता बनर्जी ने सीजेआई से आग्रह किया कि आप उन लोगों को बचाइए, जिनको एजेंसियों की तरफ से गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि आप हमारे संविधान के संरक्षक है और हम आपकी कानूनी देखरेख में हैं तो प्लीज जनता की रक्षा करें.ममता बनर्जी आगे कहा कि आजकल किसी भी मामले के निपटारे से पहले हो रहे मीडिया ट्रायल के चलन को रोकना चाहिए.
ईडी की कार्रवाई
आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को ममता बनर्जी के उस व्यवहार के बारे में बताया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई के दौरान परिसर में घुसकर सभी को चौंका दिया था. सुप्रीम कोर्ट में ये सुनवाई ईडी की उस याचिका पर हो रही थी, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी को राजनीतिक सलाह देने वाली फर्म पर कोलकाता में छापेमारी के दौरान टीएमसी सरकार पर कथित तौर पर बाधा डालने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को ईडी अधिकारियों पर एफआईआर रजिस्टर करने से रोक दिया था.
यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे गुट को ‘Horse Trading’ का डर? मेयर चुने जाने से पहले पार्षदों को होटल में किया शिफ्ट

