News in Brief

BMC Polls: महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता गणेश नाइक नवी मुंबई में अपना वोट नहीं डाल पाए. उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की गलती को जिम्मेदार ठहराया है. गणेश नाइक ने बताया कि सालों से वे एक ही स्कूल में वोट डालते आ रहे हैं लेकिन इस बार उनका वोटिंग सेंटर बदल दिया गया. जब वे नए सेंटर पहुंचे तो वहां न उन्हें सही कमरा मिला और ना मिला वोटर लिस्ट में उनका नाम. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पूरा परिवार एक ही बिल्डिंग में रहता है फिर भी सबके नाम अलग-अलग तीन केंद्रों पर डाल दिए गए हैं जिससे वोट डालने में परेशानी हो रही है. ॉ

यह खबर अपडेट हो रही है….

Add Zee News as a Preferred Source