Zee Real Heroes Award 2026: ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’ इवेंट मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिज का जमावड़ा लगा हुआ है. सिंगर पलक मुच्छल, मिथून, मधुर भंडाकर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा हिंदी सिनेमाजगत के रियल हीरो कहलाने वाले सोनू सूद भी इस मंच पर पहुंचे. जहां पर सोनू ने गुल पनाग के राजनीति से लेकर कोविड और लोगों का सपोर्ट करने से लेकर कई सवाल पूछे.
हीरोज पर बोले सोनू सूद…
एक्टर ने कहा- ‘हमारे हीरोज जिंदगी में आगे बढ़ते-बढ़ते बदलते रहते हैं. मुझे याद है कि मेरे पिता की कपड़े की शॉप थी. पास में एक लंगर लगता था. हम लोग भी हलवा पूड़ी बांटते थे. उस वक्त बड़ा अच्छा लगता था कि अगर किसी ने कुछ पूड़ी मांगी और हमने दे दी. आज उस खुशी का एहसास होता है.’
बहुत लोगों को लगता है कि वो पर्दे पर तो हैं ही हीरो और पर्दे के पीछे भी हैं. बहुत से लोग ये चाहते हैं कि जो एबिलिटी सोनू में है तो वो राजनीति में भी आए. इस पर क्या कहेंगे?
‘राजनीति में लोग बहुत कमल का काम करते हैं. लेकिन, जब आप उस दुनिया में कदम रखें तो उसमें पूरी तरह से शामिल हो जाएं. कई लोगों ने और कई पार्टियों से ऑफर आए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि समय है उसमें. अभी भी जो भी कर पा रहा हूं वो अच्छा है.’
#ZeeSamvadWithRealHeroes Presented by @Gallantt_Group
Sonu Sood Live – https://t.co/i2SGJlS8Vr
Co-Powered By- @SanskritiUni
Driven By – @KiaInd
Environment Partner – @mpcb_official
Outdoor Partner – Bright Outdoor Media Limited
Radio Partner – @bigfmindia
Special Partners -… pic.twitter.com/gCFdtLfMo2— Zee News (@ZeeNews) February 6, 2026
कई ऐसे सितारे हैं जो राजनीति में है और एक्टिंग में भी.दोनों में अच्छा काम कर रहे हैं. इस पर क्या कहेंगे?
‘वकील की बात करें डॉक्टर्स भी और एक्टर्स भई कमाल का काम कर रहे हैं. मैं ये नहीं कहता कि आप इस प्रोफेशन को पकड़े हुए है तो इस प्रोफेशन में नहीं आ सकते है मुझे लगता है कि कई बार आपकी जवाबदेही हो जाती है.आज जहां भी जाता हूं अपने फैसले के लिए खुद जिम्मेदार होता हूं. लेकिन,पार्टी की एक लाइन होती है उस पर आपको चलना होता है. कुछ फैसले एक समय पर लेना होता है. जब वो समय आएगा तो हो सकता है ले भी लूं.’
‘काम मांगने में नहीं आती शर्म…’, Zee Real Heroes Award 2026 के मंच पर अनु मलिक का बेबाक बयान
गाजियाबाद में तीन महिलाओं की मौत हुई, इस पर क्या कहेंगे?
‘कुछ समय पहले मैंने ये मुद्दा उठाया है कि 14 या 16 साल के कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर नहीं होना चाहिए. कई जगह ऐसा हुआ भी है. कई बार यंगर जनरेशन के पास अगर आप बैठे होते हैं तो अगर आप उनसे लेकर फोन रख दें तो उनके पास कुछ करने को नहीं होता. कई बार पेरेंट्स ही इसके जिम्मेदार होते हैं. बच्चा खा नहीं रहा तो फोन देदो तो वो आराम से खाना खा लेगा. इसके लिए 100 फीसदी पेरेंट्स ही जिम्मेदार हैं.’
‘घर में मेरी चलती है और मैं…’ पर्सनल लाइफ को लेकर सिंगर पलक मुच्छल का खुलासा, बोलीं- संगीत में हम दोनों की कोई दखलंदाजी नहीं
एक्टर्स और रिस्पांसिबिली पर इस पर क्या कहना चाहते हैं?
सोनू सूद ने जवाब देते हुए कहा- ‘मुझे लगता है कि सब एक्टर्स और सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए. आपके हर एक फोन के अंदर वो कॉन्टेक्ट होता है कि आप किसी को एक फोन कर दो तो सामने वाले की जिंदगी बदल जाती है. 5 दिन पहले मेरे घर के बाहर एक लेडी आई. मेरे वॉचमैन ने कहा कि ऑफिस में आओ. मैं आया और वो देखकर रोने लगी. उसने कहा बच्चे के दिल में दिक्कत है. मैंने उसी वक्त खड़े-खड़े फोन किया वो महिला अपने बच्चे को 4 दिन पहले लेकर गई. वो बच्चा रिकवर हो गया. वो बच्चा आज जिंदा है. मुझे लगता है किसी को किसी की भी हेल्प करने के लिए संकोच नहीं करना चाहिए.’
