Jammu Kashmir news: हाई अलर्ट के बीच जम्मू में असाल्ट राइफल का टेलीस्कोप बरामद हुआ है. जम्मू में एनआईए के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर टेलीस्कोप मिलने से एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस घातक मशीन गन का टेलीस्कोप मिला है वो चाइनीज है. चीन में बना राइफिल टेलीस्कोप कहां से आया, उसकी गन कहां है, ऐसे तमाम सवालों के जवाब, सेना, सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तलाश रही हैं. पुलिस विभाग के के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं. मामले की जांच जारी है.
Add Zee News as a Preferred Source
