News in Brief

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में लॉ यूनिवर्सिटी की मांग की पर मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने जम्मू में IIT और IIM को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उस समानता की बात क्यों नहीं की गई. उन्होंने सवाल किया कि दोनों संस्थान जम्मू में न होकर एक जम्मू में और दूसरा कश्मीर में होना चाहिए इस पर विवाद क्यों नहीं हुआ. उन्होंने लॉ यूनिवर्सिटी के फैसले पर कुछ समय रुकने के लिए कहा है.  

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बोले उमर अबदुल्ला 

जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा,’ जम्मू को IIT और IIM मिले. कश्मीर को उस समय क्या मिला था? आपने उस समय समानता की बात क्यों नहीं की? उस समय यह विवाद क्यों नहीं हुआ कि दोनों संस्थान जम्मू में नहीं होने चाहिए, एक जम्मू में और दूसरा कश्मीर में होना चाहिए? आपको उस समय बुरा नहीं लगा. अब जब नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की बात आती है, तो आप भेदभाव देखते हैं. यह फैसला हम पर छोड़ दीजिए. अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह कहां स्थित होगा. हमें फैसला करने दीजिए, फिर हम देखेंगे.’  

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source