Solapur Municipal Corporation Election 2026: महाराष्ट्र में सोलापुर सीट से MNS छात्र नेता की हत्या करने वाले भाजपा उम्मीदवार शालान शिंदे ने जीत हासिल कर ली है. उसने जेल में रहते हुए वार्ड नंबर 2 से जीत दर्ज की. MNS के बालासाहेब सर्वदे की हत्या के मामले में शालान शिंदे समेत 15 आरोपी गिरफ्तार हैं. बताया जा रहा है कि शिंदे ने 4000 वोटों से जीत हासिल की है.
शालान शिंदे ने दर्ज की जीत
वार्ड 2 में मुख्य रूप से शालान शिंदे, बीजेपी विधायक विजयकुमार देशमुख के बेटे किरण देशमुख और MNS छात्रनेता की भाभी रेखा समेत कई उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी. रेखा ने शुरुआत में वार्ड 2 से भाजपा का टिकट पाने की कोशिश की थी, हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें टिकट वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था. उनका दावा था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें शिंदे और उनके परिवार ने धमकी दी थी, जिसके बाद बालासाहेब के साथ उसकी कहासुनी हुई. इस दौरान उसकी आंखों में मिर्ची फेंकर बालासाहेब की हत्या कर दी गई.
ये भी पढ़ें- BMC Election 2026: सिंगल डिजिट सीट पर अटकी राज ठाकरे की पार्टी, उद्धव का साथ भी नहीं दिखा पाया कमाल; 22 शहरों मनसे का सफाया
MNS और भाजपा के बीच झड़प
बालासाहेब का अंतिम संस्कार बीते 3 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसके बाद से ही सोलापुर की जोशी गली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यहां MNS और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प को लेकर पुलिस की तैनाती भी की गई थी. जनवरी की शुरुआत में कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे और पूर्व विधायक नरसय्या आदम के नेतृत्व में राजनीतिक नेताओं ने भी इस मामले के संबंध में पुलिस कमिशनर एम राजकुमार से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरम में है और संभावित संबंधों की जांच के लिए पिछले घटनाओं को खंगालाकर इकट्ठा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- BMC चुनाव में महायुति की बल्ले-बल्ले, BEST चुनाव के बाद ठाकरे बंधुओं को फिर लगेगा झटका? एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?
वार्ड 2 में जीते भाजपा के उम्मीदवार
बता दें कि MNS के बालासाहेब सर्वदे की हत्या के बाद आशंका जताई जा रही थी कि इसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ेगा. इसलिए सबकी निगाहें इन चुनावों पर टिकी हैं. अब तक के रुझानों की बात करें तो सोलापुर के वार्ड 2 में भाजपा के 4 उम्मीदवार जीत चुके हैं. वार्ड में भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत चुके हैं. वहीं किरण देशमुख ने भी 11 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है.
