)
The Kerala Story 2 Security News: ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. कुछ हफ्ते पहले इसका टीजर सामने आया था, जिसके बाद से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फिल्म का सब्जेक्ट धार्मिक रूप से काफी सेंसिटिव माना जा रहा है, इसलिए ऐसी खबरें आई थीं कि इसकी शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच की गई. अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इन बातों पर खुलकर जवाब दिया है.
अपने हालिया इंटरव्यू में विपुल शाह ने कहा कि सेट पर सुरक्षा हमेशा उनकी पहली प्रायोरिटी रहती है. उन्होंने कहा, ‘जब हम ‘कमांडो’ जैसी एक्शन फिल्म शूट करते हैं, तब भी सेट पर एम्बुलेंस और डॉक्टर मौजूद रहते हैं’. उन्होंने साफ किया कि इस फिल्म का सब्जेक्ट विषय सेंसिटि है, इसलिए कलाकारों और टीम की सिक्योरिटी के लिए इंतजाम किए गए थे. शाह ने ये भी कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी तरह की रुकावट नहीं आई.
पहली फिल्म के समय मिली थी धमकियां
उन्होंने माना कि पहली फिल्म के समय कुछ धमकियां मिली थीं, लेकिन इस बार उन्हें ऐसी किसी परेशानी की उम्मीद नहीं है. उनके शब्दों में, ‘शूटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. पार्ट वन के समय कुछ धमकियां मिली थीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस बार ऐसा दोहराया जाएगा’. इस फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. इस फिल्म की कहानी 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी को आगे बढ़ाती है. टीजर में 3 हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है.
2 मिनट 18 सेकंड का वो रोमांटिक गाना… 12 साल से दिलों पर कर रहा राज, सुनते ही ताजा हो जाती हैं मीठी यादें, बार-बार सुनने पर भी नहीं भरता दिल
नई फिल्म में नजर आ रहे नए चेहरे
इन लड़कियों का किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं. फिल्म में पहचान, विश्वास और रिश्तों के टकराव को गंभीर अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है. टीजर से साफ होता है कि फिल्म में प्यार को एक हथियार की तरह दिखाया गया है, जिसके जरिए पहचान को कमजोर करने की बात कही गई है. कहानी में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे धार्मिक मान्यताएं टकराव का कारण बनती हैं. फिल्म का माहौल गंभीर और तनाव से भरा नजर आता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर सकता है.
फिल्म को मिले थे कई अवॉर्ड
साल 2023 में आई पहली ‘द केरल स्टोरी’ ने भी काफी चर्चा बटोरी थी. इसमें अदा शर्मा, सिद्धि इडनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी लीर रोल में नजर आई थीं. कहानी केरल की कुछ लड़कियों के कट्टरपंथ की ओर बढ़ने और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित थी. 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्ट और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मान मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई भी की थी. आज भी ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड करती है और देखी जाती है.
