Anup Jalota Gives 5 Lakh to Rajpal Yadav: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद 6 महीने की सजा काट रहे हैं. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन का ऐसा हाल देखकर कई सितारों का दिल पसीजा और उन्होंने एक्टर की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया. जिसमें सलमान खान से लेकर अजय देवगन और सिंगर मीका सिंह का नाम शामिल है. ऐसे में एक और सेलिब्रिटी और नामचीन सिंगर अनूप जलोटा भी सपोर्ट में उतर आए हैं. हाल ही में दिए बयान में सिंगर ने एक्टर को 5 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया है.
अनूप ने दिए 5 लाख
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने राजपाल यादव केस को लेकर बात की. जलोटा ने कहा- ‘मुझे अपने दोस्त राजपाल यादव के बारे में पता चला. वो अभी जेल में हैं. उतार-चढ़ाव तो जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. हम लोगों को अपने दोस्त की मदद जरूर करनी चाहिए. मुझे पता है कि बहुत से लोग सामने आए. मैं भी उसे 5 लाख दे रहा हूं. उम्मीद है कि इससे उसकी मदद होगी.’
मीका ने दिए 11 लाख
इससे पहले मीका सिंह ने राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया था. विरल भयानी से बात करते हुए मीका सिंह ने कहा कि राजपाल यादव के सपोर्ट में खड़ा हूं. मैं 11 लाख रुपये की छोटी सी मदद की है. ये अनगिनत लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आए हैं. आज हम लोगों की बारी है इनका सपोर्ट करने की. मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री से गुजारिश करना चाहता हूं कि वो आगे आएं और जितना हो सकता है उनकी मदद करें.’
सपोर्ट में उतरे कई सेलेब्स
इन दोनों सितारों के अलावा सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, रतन नैन, डेविध धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.इन सितारों के सपोर्ट को लेकर राजपाल यादव की बीवी राधा ने भी रिएक्ट किया और सभी सितारों का शुक्रिया कहा.
क्या है राजपाल यादव चेक बाउंस मामला?
ये पूरा मामला साल 2010 का है. राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये मुराली प्रोजेक्ट्स से अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए थे. फिल्म फ्लॉप हो गई. जिससे राजपाल को काफी नुकसान हुआ. ब्याज और जुर्माने की वजह से ये राशि बढ़कर 9 करोड़ हो गई.ऐसे में कर्ज ना चुका पाने और चेक बाउंस होने की वजह से एक्टर की ऐसी हालत हो गई. जेल जाने से पहले अपने आखिरी बयान में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक्टर ने कहा था- सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं थे. और कोई उपाय नहीं दिखता.’
