News in Brief

TV TRP List: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं कि उनका पसंदीदा शो किस नंबर पर आ गया है. ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग ही घुमा देगी. चलिए इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर नजर डालते हैं- 

इस शो ने ‘अनुपमा’ से छीना नंबर वन का ताज
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में स्मृति ईरानी स्टारर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. एकता कपूर के शो को 2.0 रेटिंग मिली है. बीते हफ्ते ये शो नंबर 2 पर था. वहीं दूसरे नंबर पर रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ ने 2.2 रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाई है. पिछले हफ्ते ये शो नंबर वन पर था. 

‘नागिन 7’ को मिली 2.0 रेटिंग 
वहीं एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ की बात करें तो इस शो ने टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह 2.0 रेटिंग के साथ बनाई है. कुछ हफ्तों से ये शो तीसरे नंबर पर ही बना हुआ है. चौथे नंबर पर टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ ने 1.9 रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाई है. इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. पांचवें पर पर टीआरपी लिस्ट में सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस टीवी शो ‘गंगा माई की बेटिया’ ने 1.9 रेटिंग के साथ जगह बनाई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

नौवें नंबर पर पहुंचा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते छठे नंबर पर 1.9 रेटिंग के साथ टीवी सीरियल ‘तुमसे तुम तक’ ने जगह बनाई है. ‘उड़ने की आशा’ टीवी शो ने इस हफ्ते सातवें स्थान पर टीआरपी रेटिंग 1.7 हासिल की है. वहीं लाफ्टर शेफ 3 ने इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 8 पर जगह बनाई है. टीआरपी लिस्ट में नौवें नंबर पर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 1.6 रेटिंग के साथ और दसवें नंबर पर टीवी शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ ने 1.5 रेटिंग के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है.