
Ram Gopal Verma On Toxic: साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है और अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) का दमदार टीजर शेयर किया है. 2 मिनट 51 सेकंड के टीजर में धमाकेदार एक्शन ने हर किसी के होश उड़ा दिए है. इस टीजर ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर के रख दिया है.
राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया रिएक्शन
इस एक्शन से भरपूर टीजर की शुरुआत में यश एक कार के अंदर एक महिला के साथ रोमांस करते नजर आते हैं और फिर कई लोगों को गोली मार देते हैं. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो ग्रुप में बट गए हैं. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस टीजर पर रिएक्ट किया है. वर्मा ने कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ‘महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रतीक’ है.
After seeing the TheNameIsYash starring trailer of Toxic I have no doubt that GeethuMohandas_ is the ultimate symbol of Women Empowerment ..No Male director is Man enough in comparison to this Woman .. I still can’t believe she shot this https://t.co/ZxyxU8Da40 pic.twitter.com/qzFUcv9JIb
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Ram Gopal Varma (RGVzoomin) January 8, 2026
‘इस महिला के मुकाबले इतना मर्द नहीं…..’
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर गीतू की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘यश स्टारर टॉक्सिक का ट्रेलर देखने के बाद मुझे कोई शक नहीं है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रतीक हैं. कोई भी पुरुष डायरेक्टर इस महिला के मुकाबले इतना मर्द नहीं है. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसने यह शूट किया है.’
देखें टीजर
धांसू है टीजर
टीजर की शुरुआत एक अंतिम संस्कार के सीन से होती है, जिसके बाद परिवार के लोग जल्दी से कब्रिस्तान से निकलते हुए दिखाई देते हैं, तभी एक कार वहां आती है. सीन कट होकर कार के अंदर एक इंटिमेट सीन पर चला जाता है, जिसके बाद एक आदमी बाहर निकलता है. पता चलता है कि वह किरदार राया है, जो शर्टलेस होकर बाहर आता है और फिर एक ब्लैक ओवरकोट पहन लेता है. यह किरदार यश निभा रहे हैं, जो सिगरेट पीते हैं और फिर बेरहमी से बंदूक निकालकर अंतिम संस्कार के सीन पर गोलियां चलाते हैं. इसके बाद यश कहते हुए दिखते हैं ‘डैडी घर आ गए हैं.’
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश लीड रोल में है और उनके साथ रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यश और गीतू ने मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है. लीड रोल के तौर पर ये यश की 19वीं फिल्म है, जिसमें वह एक बोल्ड गैंगस्टर के अंदाज में नजर आएंगे. यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च दो दस्तक देगी.

