
Cheekatilo on Prime Video: कई कहानियां ऐसी होती हैं जिनको स्क्रीन पर देखने में बदन में खौफ का करंट ऐसा दौड़ता है कि बॉडी सुन्न पड़ जाती है. ऐसी ही एक फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर आने वाली है. इस सीरीज का नाम ‘चीकाटीलो’ है जिसमें शोभिता धुलिपाला लीड रोल में हैं.
सबसे तगड़ी कहानी
हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी ‘चीकाटीलो’ एक रोमांचक क्राइम-सस्पेंस फिल्म है. इस फिल्म की कहानी संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है.जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है. इस रोल को शोभिता धुलिपाला ने निभाया है. सच की तलाश में उसका सफर शहर के कुछ सबसे खौफनाक और काले राज सामने लाता है.अपने इंटर्न की रहस्यमयी मौत के बाद, न्याय पाने की अपनी लगातार कोशिश में,उसे खौफनाक अपराधों की एक चौंकाने वाली कड़ी का पता चलता है. फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है.

23 जनवरी को होगी रिलीज
इसमें शोभिता के विश्वदेव राचकोंडा, चैतन्य विशालक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम किरदारों में नजर आएंगे. तेलुगु ओरिजिनल ये मूवी 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी.
कूट-कूटकर भरा है सस्पेंस
इस मूवी के पोस्टर ने खलबली मचा दी है. जो सस्पेंस से लबालब रहा है. इस मूवी के निर्माता सुरेश बाबू ने कहा- ‘चीकाटीलो एक बहुस्तरीय और इमोशनल सस्पेंस ड्रामा है. मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म अंधेरे का सामना करने और सच बोलने के साहस को दिखाती है. ऐसी सोच जिसकी आज हमारे समाज को पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है.’
50 साल के इस एक्टर के घर घुस गए चोर , ले उड़े 1.37 करोड़, मुंबई पुलिस ने धर दबोचा
पोस्टर दमदार
इस फिल्म का ऐलान प्राइम वीडियो ने शोभिता को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर किया. इन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘रात होने से पहले ही संध्या आ जाती है. एक जोरदार कहानी के लिए तैयार हो जाइए. चीकाटीलो प्राइम वीडियो पर 23 जनवरी से.’ इस ऐलान के बाद फैंस बेहद खुश हैं और इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

