News in Brief

महाराष्ट्र के लातूक में एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी नेताओं और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने एक आयोजन में कहा, ‘मैं BJP के लोगों से कहना चाहता हूं – आप ट्रंप से इतना क्यों डरते हैं? ट्रंप का नाम सुनते ही वे ठंडे पड़ जाते हैं. ट्रंप कहते हैं कि मोदी एक अच्छे आदमी हैं, लेकिन उन्होंने (अमेरिकी राष्ट्रपति) को खुश करने के लिए सब कुछ किया. वह 133 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं. 24 घंटे हो गए लेकिन बीजेपी वाले भी चुप हैं. वे उनके बारे में बोलने से डरते हैं. अरे सम्मान नाम की कोई चीज होती है या नहीं. दुनिया में कोई भी हमारे देश का अपमान नहीं कर सकता… कुछ तो बोलो. तुम हिंदू-मुस्लिम पर बोलोगे, लव जिहाद पर बोलोगे, तुम कहोगे कि कोई बांग्लादेशी है. तुम किसानों की मौतों पर, युवाओं की बेरोजगारी पर, ट्रंप के बयान पर चुप रहोगे. 

Add Zee News as a Preferred Source