News in Brief

Bharti Singh Returns to Work: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई है. उन्होंने 19 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था. डिलीवरी के लगभग 20 दिनों बाद ही भारती सिंह अपने काम पर वापस लौट गई हैं. लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को होस्ट करने भारती वापस सेट्स पर पहुंचीं. इस दौरान उनका पैपराजी ने खुशी-खुशी स्वागत किया. भारती सिंह ने अभी तक अपने दूसरे बेटे का नाम फैंस को नहीं बताया है, लेकिन घर में सभी उसे प्यार से ‘काजू’ कहते हैं. 

काम पर लौटीं भारती सिंह 
भारती सिंह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट के बाहर पैपराजी से मिलीं. पैपराजी ने उन्हें बधाई दी. वह बोलीं ‘फिर काजू आ गया, सोचा तो था कि किशमिश आएगी, लेकिन काजू आ गया.’ इसी बीच एक पैपराजी ने पूछा ‘किशमिश बाद में आएगा.’ इसे सुनते ही वह चौंक गईं और बोलीं ‘यह करती रहूं? शूटिंग भी होती है न.’

इसके पीछे हर्ष का कसूर
इसके बाद भारती सिंह ने पैप्स मिठाई बांटते हुए कहा ‘लड़की नहीं हुई भाई तो मैं क्या करूं? ये हर्ष की कसूर है.’ इस पर पैप्स ने भारती से पूछा हर्ष का कसूर कैसे? तो भारती सिंह ने काफी मासूमियत से बताया ‘कहते नहीं है कि लड़के और लड़की होना आदमी पर निर्भर करता है.’ इसके बाद भारती ने कहा ‘लड़की अगली बार.’ भारती ने आगे कहा ‘मैंने आपको निराश किया, लड़की नहीं हुई.’ इस पर हर्ष ने कहा कि आगे भी सावन आएगा.  

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि भारती सिंह की काफी इच्छा थी कि उन्हें बेटी हो. पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही भारती एक लड़की की इच्छा जाहिर कर रही थी. मगर उन्हें दूसरी बार भी बेटा ही हुआ. अपने दूसरे बेटे की झलक भारती ने अभी तक फैंस को नहीं दिखाई है.