Guess This Actress: जब भी बिना शादी के मां बनने की बात आती है तो एक हसीना का नाम जुबान पर सबसे पहले आता है. ये हसीना सुष्मिता सेन हैं. सुष्मिता दो बेटियों की मां और ये दोनों बेटियां एक्ट्रेस ने गोद ली है. लेकिन, आज हम आपको 21 साल की उस हसीना के बारे में बताएंगे जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और बिना शादी के मां बन चुकी हैं.
21 साल में बनी थीं मां
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं साउथ की हसीना श्रीलीला हैं. 21 साल की ये हसीना जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘तू मेरी जिंदगी है’ फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये वही फिल्म है जिसे पहले ‘आशिकी 3’ नाम से जाना जा रहा था. हाल ही में गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में श्रीलीला ने दो बच्चों को गोद लेने की बात की.
आश्रम जाकर लिया फैसला
एक्ट्रेस ने कहा- ‘इसके बारे में बात करने में मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं. मैं घबरा जाती हूं. मैं मां नहीं हूं क्योंकि मां बनना बिल्कुल अलग होता है. बच्चों को गोद लेने की कहानी के बारे में श्रीलीला ने बताया कि ये कन्नड़ सिनेमा की शुरुआत में मैंने एक फिल्म साल 2019 में ‘किस’ की थी. जिसके निर्देशक चाहते थे कि मैं एक आश्रम में जाऊं. वहां पर बच्चे रहते हैं. हम फोन पर बात करते हैं और मैं उनसे मिलने जाती रहती हूं. ये बात लंबे वक्त तक सीक्रेट रही. संस्था चाहती थी कि मैं इसके बारे में और लोगों को बताऊं ताकि और भी लोग इससे प्रेरित हों. ताकि बाकी लोग भी ऐसा करना का सोचें.’
कैटरीना-विक्की कौशल ने 2 महीनों बाद रिवील किया बेटे का नाम, दिखाई पहली झलक, जानें क्या है नेम का मतलब
दो बच्चों को लिया गोद
इसके बाद श्रीलाला ने साल 2022 फरवरी, में गुरु और शोभिता नाम के दिव्यांग बच्चों को अडॉप्ट किया. उस वक्त वो महज 21 साल की थीं. इसके बाद अपने 24वें बर्थडे पर श्रीलाला ने एक बच्चे संग खेलते हुए फोटो शेयर की थी. लेकिन उसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बताई. उस वक्त एक्ट्रेस ने लिखा था परिवार में एक और फैमिली मेंबर जुड़ गया है. इसके बाद लोगों को ऐसा लगने लगा कि उन्होंने एक और बच्ची को गोद लिया है. लेकिन, बाद में एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि ये उनकी बहन की बेटी है.
