एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों धनुष के साथ अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. ये रूमर्स इंटरनेट पर इस तरह फैल चुकी हैं कि लोगों ने उनकी शादी की डेट भी बताना शुरु कर दिया है. मगर इस अफवाह पर अभी तक ना तो एक्ट्रेस ने कोई स्टेटमेंट दिया है और ना ही धनुष ने. वहीं इस बीच मृणाल ठाकुर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वो एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस टीजर को देखने के बाद फैंस दोनों कलाकारों की बेहतरीन केमिस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं. फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही मृणाल के हाथों में दूसरी को स्क्रिप्ट आ चुकी है, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है.
नए में नई स्क्रिप्ट
मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में जाकर एक फिल्म स्क्रिप्ट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘नया साल.. नई स्क्रिप्ट.. नई शुरुआत.. सब नया नया! और हैलो हैदराबाद!’ इस तस्वीर में उनका हाथ स्क्रिप्ट को ढके हुए था, इसलिए इस आने वाले प्रोजेक्ट का टेक्स्ट और दूसरी डिटेल्स अभी तक रीवील नहीं हो पाई है. हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि ‘सीता रामण’ एक्ट्रेस के पास दर्शकों के लिए आगे कौन सा किरदार है.
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के मेकर्स ने रोमांचक टीजर रिलीज करके रोमांटिक ड्रामा के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी.
आइकॉनिक गाने ‘दो दीवाने शहर में’ के बैकग्राउंड के साथ, फिल्म प्यार की संभावनाओं और उससे जुड़े अनगिनत क्या-क्या हो सकता है, के इर्द-गिर्द घूमती है. मृणाल और सिद्धार्थ के किरदार खुद को समझने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिससे कुछ सच्चा रोमांस और इमोशनल गहराई देखने को मिलती है. संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा द्वारा रवि उदयावर फिल्म्स के साथ मिलकर निर्मित, ये फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘डकैत’ में भी आएंगी नजर
‘दो दीवाने शहर में’ के अलावा, मृणाल की लाइनअप में ‘डकैत’ भी शामिल है, जिसमें वह आदिवी शेष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पूर्व-गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए दृढ़ है, जिसने उसे धोखा दिया था. ये फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है, जिसकी कहानी और स्क्रीनप्ले आदिवी शेष और शैनेल देव ने मिलकर लिखा है.
