News in Brief

Rajpal Yadav Tihar Jail: तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के सपोर्ट के लिए बॉलीवुड उमड़ पड़ा है. कई सेलेब्स आगे आए और एक्टर को इस मुसीबत से बाहर निकालने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. अब एक्टर के सपोर्ट में नामचीन सिंगर मीका सिंह भी आ गए हैं. खबरों के मुताबिक राजपाल यादव को मदद के तौर पर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये दिए हैं.

मीका ने दिए 11 लाख

विरल भयानी से बात करते हुए मीका सिंह ने कहा- ‘राजपाल यादव के सपोर्ट में खड़ा हूं. मैं 11 लाख रुपये की छोटी सी मदद की है. ये अनगिनत लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आए हैं. आज हम लोगों की बारी है इनका सपोर्ट करने की. मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री से गुजारिश करना चाहता हूं कि वो आगे आएं और जितना हो सकता है उनकी मदद करें. हम सब एक परिवार हैं. हम लोगों को हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए.’

Add Zee News as a Preferred Source

मैनेजर ने कही ये बात

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने हाल ही में स्क्रीन से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा- ‘कई लोग राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आए हैं. जैसे सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन. मैं अभी डेविड धवन से ही फोन पर बात कर रहा था. रतन नैन और वरुण धवन भी आगे आए. इन सभी के सपोर्ट के लिए राजपाल यादव दिल से आभारी हैं.’ 

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन, तिहाड़ जेल में बंद एक्टर के केस की सुनवाई कल

आखिर क्यों 6 महीने की सजा काट रहे राजपाल?
दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की आखिरी याचिका चेक बाउंस मामले में खारिज की. जिसके बाद इन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. दरअसल, ये पूरा मामला साल 2010 का है. इन्होंने 5 करोड़ रुपये मुराली प्रोजेक्ट्स से अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए थे. फिल्म फ्लॉप हो गई. जिससे राजपाल को काफी नुकसान हुआ. ब्याज और जुर्माने की वजह से ये राशि बढ़कर 9 करोड़ हो गई. जेल जाने से पहले अपने आखिरी बयान में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक्टर ने कहा था- सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं थे. और कोई उपाय नहीं दिखता.’