News in Brief

मशहूर ड्रामा सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता और क्रिएटर डाना ईडन का 52 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह ग्रीस में ‘तेहरान’ के चौथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं. उनके निधन से इजराइल टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 

इजराइल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने डाना ईडन के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के दिनों में ‘तेहरान’ के चौथे सीजन की शूटिंग ग्रीस में चल रही थी. डाना ईडन इस शूटिंग को बेहद करीब से मॉनिटर कर रही थीं और इसी सिलसिले में उन्होंने ग्रीस का सफर किया था.

‘तेहरान’ की निर्माता का निधन

Add Zee News as a Preferred Source

ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, डाना ईडन एथेंस के एक होटल में मृत अवस्था में पाई गईं. बताया गया कि जब वह लंबे समय तक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रही थीं, तो उनके भाई उन्हें तलाशते हुए होटल पहुंचे, जहां उन्होंने डाना को कमरे में मृत पाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई.

fallback

ग्रीक पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान भी ले रही हैं. अधिकारी सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

इंडस्ट्री में शोक की लहर

डाना ईडन को इजराइल की सबसे सफल और प्रभावशाली टेलीविजन प्रोड्यूसर्स में गिना जाता था. वह हिट सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता और क्रिएटर थीं. उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम किया. ‘सेविंग्स द वाइल्डलाइफ’, ‘शी हैज इट’, ‘मैगपाई’ और ‘शाकशौका’ जैसे शोज के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिली.

fallback

डाना ईडन ने अपने प्रोफेशनल पार्टनरशिप प्रोड्यूसर शूला स्पीगल के साथ मिलकर डोना और शुला प्रोडक्शंस की स्थापना की थी, जिसके बैनर तले ‘तेहरान’ समेत कई सफल प्रोजेक्ट्स बनाए गए. ‘तेहरान’ एक एजेंट के खुफिया मिशन पर आधारित कहानी है. यह सीरीज न सिर्फ इजराइल में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद लोकप्रिय रही. यह एप्पल टीवी प्लस पर उपलब्ध है.