AR Rahman: संगीतकार ए आर रहमान के काम न मिलने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरह अनूप जलोटा ने ए आर रहमान को हिंदू धर्म में लौट आने की सलाह दी थी. वहीं अब पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता ने भी संगीतकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. पश्चिम बंगाल से बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन से सिंह ने एआर रहमान को सलाह देते हुए उन्हें इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में लौट आने की बात कही है. इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड से लेकर धर्मांतरण तक के बारे में कड़ी टिप्पणी की है.
संगीतकार ए आर रहमान ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था अब उन्हें पहले की तरह काम नहीं मिलता है. जिसके बाद उनके इस बयान पर बहस तेज हो गई. पूर्व बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने तो उन्हें इस्लाम को त्याग कर सनातन धर्म में वापस लौट आने की नसीहत तक दे डाली. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि ए आर की प्रतिभा का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि रहमान ने फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए हिंदू धर्म को छोड़ दिया था और इस्लाम अपना लिया था.
क्या बोले बीजेपी नेता?
अर्जुन सिंह ने यह भी कहा कि बॉलीवुड पर खास लोगों को असर रहा है. लेकिन आजकल बॉलीवुड की फिल्में ज्यादा नहीं चल पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है. पूर्व बीजेपी सांसद का दावा है कि साउथ की फिल्मों में कहानी अच्छी होती हैं. इसलिए लोग उनको डब करने के बाद भी देखते हैं.
बच्चे रहमान के समर्थन में उतरे
दरअसल, एआर रहमान ने बॉलीवुड में साम्प्रदायिकता को लेकर बड़ा बयान दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा को विभाजनकारी भी बताया था. जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी. हालांकि, एआर रहमान ने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की थी, लेकिन बावजूद इसके मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रहमान के बेटे अमीन ने अपने पिता के पक्ष में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. वहीं रहमान की बेटियां भी उनके समर्थन में उतर आईं हैं. ए आर रहमान का समर्थन करते हुए उनके बच्चों ने राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार रिसीव करते हुए फोटो शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: शेरनी अभी जिंदा है… 2027 गुजरात से पहले क्या आनंदीबेन पटेल का होगा कमबैक?
