
Border 2 Piracy Controversy: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और थिएटरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज लोगों पर बना हुआ था. बॉक्स ऑफिस पर भी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई लगातार बूढ़ती जा रही है. लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मेकर्स और दर्शकों को हैरान कर दिया.
अक्सर देखा जाता है कि जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसकी पायरेटेड कॉपी ऑनलाइन लीक हो जाती है. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के साथ मामला कुछ अलग ही निकला. मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक थिएटर पर आरोप है कि वहां फिल्म का पायरेटेड वर्जन चलाया गया. बताया जा रहा है कि शारदा सिनेमा नाम के थिएटर में दर्शकों को असली प्रिंट की जगह बेहद खराब क्वालिटी वाली कॉपी दिखाई गई, जिसे किसी थर्ड पार्टी ऐप से डाउनलोड किया गया था. ये मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूजर ‘singhboys888’ ने एक वीडियो शेयर किया.
They say India is not for beginners. I say Bhind is not even for pros.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Pirated Print of Border 2 Allegedly Shown at Cineplex Screening A video shared by Instagram user #singhboys888 claims that a pirated version of Border 2 was played during a screening at a cineplex. pic.twitter.com/9BKqKQWppZ
— Puneet Sharma (@PuneetVuneet) January 26, 2026
‘बॉर्डर 2’ देखने पहुंचे लोगों का दिखाया पायरेटेड वर्जन
इस वीडियो में थिएटर के अंदर की स्क्रीन दिखाई दे रही थी, जहां फिल्म की तस्वीरें हिलती हुई और आवाज बेहद खराब सुनाई दे रही थी. वीडियो देखकर साफ लग रहा था कि ये फिल्म का असली थिएटर प्रिंट नहीं, बल्कि मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया पायरेटेड वर्जन है. हालांकि बाद में ये वीडियो इंस्टाग्राम से हटा लिया गया, लेकिन तब तक ये तेजी से वायरल हो चुका था. वायरल वीडियो को लेकर एक्स पर भी लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कहते हैं इंडिया बिगिनर्स के लिए नहीं है, लेकिन भिंड तो प्रोफेशनल्स के लिए भी नहीं है’.
‘दोस्ती का दिखावा नहीं कर सकता…’ ओरी ने सारा और इब्राहिम से क्यों बनाई दूरी? रखी ये शर्त, बोले- ‘अमृता सिंह माफी मांगें तो ही…’
थिएटर के अंदर जमकर हुआ बवाल
यूजर ने आगे लिखा, ‘‘बॉर्डर 2’ का पायरेटेड प्रिंट कथित तौर पर सिनेप्लेक्स में चलाया गया’. यूजर के मुताबिक वीडियो में साफ दिखता है कि दर्शकों को बेहद लो क्वालिटी प्रिंट दिखाया जा रहा था, जिससे थिएटर और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो थिएटर मैनेजमेंट की ओर से कोई बयान आया है और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया दी है. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ की टीम की तरफ से भी अब तक इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया है.
गंभीर हो सकता है ये पूरा मामला
अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो ये न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए, बल्कि थिएटर सिस्टम के लिए भी एक गंभीर मामला बन सकता है, क्योंकि इससे दर्शकों के भरोसे को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. बता दें, ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन और को-राइटिंग अनुराग सिंह ने किया है. ये 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्टैंडअलोन सीक्वल है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 56 करोड़ रुपये कमाए और टोटल कलेक्शन 196 करोड़ हो चुका है.

