News in Brief

Bangladesh High Commission: विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये खबरें भ्रामक और झूठी हैं. हालांकि, बांग्लादेशी दूतावास के बाहर 20-25 युवाओं की एक टोली प्रदर्शन के लिए जरूर पहुंची थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई हिंसा नहीं की और थोड़ी देर के बाद पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया था. मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश दूतावास के बाहर छोटे समूह की तरफ से विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विदेशी राजनयिक मिशनों की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.

भीड़ ने की दीपू की हत्या 
बांग्लादेश के मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसको लेकर भारत में जनता बांग्लादेश के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. जिसको लेकर अब विदेश मंत्रालय ने भी बांग्लादेश के दूतावास को दीपू की हत्या में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है. जिसको लेकर रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. इसके साथ-साथ भारत वहां के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं. भारत की तरफ से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर अधिकारियों के सामने चिंता जाहिर की है. 

यह भी पढ़ें: Video: BJP विधायक ने खोया आपा; ऑटो ड्राइवर पर जमकर बरसाए थप्पड़, कांग्रेस ने घेरा

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोली सरकार?

बांग्लादेश में 27 वर्षीय दीपू चंद्र की हिंसक भीड़ ने बर्बर तरीके से हत्या कर दी थी. दीपू बांग्लादेश में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था. उस पर भीड़ ने धार्मिक टिप्पणी का आरोप लगाकर हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उसे जिंदा ही पेड़ से लटकाकर आग दी थी. इस घटना पर कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. जिसके बाद दीपू की हत्या में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भीड़ की तरफ से की गई इस हत्या को निंदनीय बताया था और हत्या में शामिल लोगों को नहीं बख्शने का दावा भी किया था.