
)
BLACKPINK YouTube Subscribers: हम यहां K-pop गर्ल के एक ग्रुप ‘ब्लैकपिंक’ (BLACKPINK) की बात कर रहे हैं, जिसके फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. जिस पल का इंतजार दुनिया भर के ब्लिंक्स (BLINKs) कर रहे थे वो दिन आखिरकार आ ही गया. जिसू, जेनी, लिसा और रोसे से बनी इस ग्रुप ने यूट्यूब पर 100 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ BLACKPINK ऐसा करने वाला पहला ऑफिशियल आर्टिस्ट चैनल बन गया है.
20 फरवरी को यूट्यूब और ग्रुप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की. इस बड़ी उपलब्धि को खास बनाने के लिए यूट्यूब ने BLACKPINK को कस्टम रेड डायमंड क्रिएटर अवॉर्ड दिया. ये अवॉर्ड उनके जबरदस्त इंफ्लूएंस और पॉपुलैरिटी को दिखाता है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘BLINKs, आपने कर दिखाया. BLACKPINK को 100 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे करने पर ढेर सारी बधाई’. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जश्न का माहौल है.
गानों के वीडियो पर आते हैं बिलियन व्यूज
पिछले कई सालों से BLACKPINK यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है. उनके चैनल पर ऐसे 9 म्यूजिक वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें एक-एक बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ‘DDU-DU DDU-DU’, ‘Kill This Love’, ‘How You Like That’, ‘BOOMBAYAH’ और ‘Pink Venom’ जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. इतना ही नहीं, लिसा और जेनी के सोलो गाने भी एक बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं.
2 घंटे 27 मिनट की वो कॉमेडी ब्लॉकबस्टर, जिसने 1999 में 3 गुना कमाई कर रचा इतिहास, अब 27 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल?
24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजिक डेब्यू में बनाई जगह
ग्रुप ने यूट्यूब के 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजिक डेब्यू में भी अपनी जगह बनाई है. ‘Pink Venom’ को पहले ही दिन 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, जबकि ‘How You Like That’ को 86 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया. लिसा के सोलो ट्रैक ‘LALISA’ ने भी रिलीज के दिन शानदार रिकॉर्ड बनाया और प्लेटफॉर्म पर बड़ी शुरुआत दर्ज की. अवॉर्ड मिलने के बाद YG एंटरटेनमेंट ने BLACKPINK के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की.
जल्द रिलीज होगा तीसरा मिनी एल्बम
इसमें चारों मेंबर्स रेड डायमंड प्ले बटन के साथ नजर आईं. उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. तस्वीर पर लिखा था, ‘Thank you, BLINKs’. फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए ग्रुप ने दिल से आभार जताया और इस अचीवमेंट का श्रेय अपने चाहने वालों को दिया. ये अचीवमेंट ऐसे समय आई है जब BLACKPINK जल्द ही पूरे ग्रुप के तौर पर वापसी करने वाली है. 16 शहरों में 33 शो पूरे करने के बाद अब वे 27 फरवरी को अपना तीसरा मिनी एल्बम ‘DEADLINE’ रिलीज करेंगी.
