News in Brief

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री-टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता इस समय पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं, जिसकी वजह है उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के 12 सालों बाद सरगुन मेहता और रवि दुबे पेरेंट्स बनने वाले हैं. मगर इस खबर को लेकर कपल द्वारा अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इसी बीच पंजाबी सिंगर एमी विर्क का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर ये कहते नजर आ रहे हैं कि सरगुन मेहता की म्यूजिक सेंस बिल्कुल जीरो है. 

प्रमोशन के दौरान ये क्या बोल गए एमी
साल 2024 में विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई थी, जिसमें पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी नजर आए हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिंगर कहते हैं कि ‘सरगुन जिस गाने को मना कर देती है, बहुत खराब गाना है. वो चलेगा नहीं मैं वो गाना करता हूं. क्योंकि गानों में उसकी सेंस एकदम जीरो है. किस्मत गाने के लिए मैंने उसे कॉल किया था, जिससे पहले हम साथ में फिल्म अंग्रेज में काम कर चुके थे. तब हमारी इतनी दोस्ती नहीं थी.’

सरगुन से ऐसे लेते हैं एडवाइज
सिंगर एमी विर्क ने बातचीत के दौरान आगे कहा, ‘मैंने सरगुन को कॉल करके कहा कि हमें एक गाना करना है किस्मत तो उसने कहा ठीक है तू मुझे गाना भेज दे. मुझे जब भी कोई गाना चुनना होता है तो मैं उसे भेजता हूं और सरगुन जिस गाने को ना करती है, बहुत ही बुरा गाना है, मैं वो ही करता हूं. क्योंकि उसकी गानों में सेंस जीरो है. ये तो क्या ही गाना है, ये तो बिल्कुल ही नहीं चलेगा. मैं कहता हूं थैंक यू सो मच. ये चल जाएगा अब.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

सालों से साथ में कर रहे काम
सिंगर का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि सिंगर एमी विर्क और सरगुन मेहता पंजाबी इंडस्ट्री की काफी पॉपुलर जोड़ी है, जिन्होंने साथ में  किस्मत, किस्मत 2, सौंकण सौंकड़े, सौंकण सौंकड़े 2 में काम किया है. वहीं फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं.