Rohit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. जिसके बाद से NCP लीडर रोहित पवार लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. आज फिर उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई तरह के सवाल खड़े किए. पीसी में उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू पर निशाना साधा. इतना ही नहीं आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जैसे देश के सबसे ताकतवर लोग ही अजित पवार को न्याय दिला सकते हैं.
पीएम मोदी दिला सकते हैं न्याय
रोहित पवार ने कहा कि अगर हम साजिश की बात करें, तो दो तरह की साजिश हो सकती है एक, पॉलिटिकल और कमर्शियल. हम पता लगाना चाहते हैं कि वह कौन सी है, दूसरी बात यह है कि अगर कोई VSR कंपनी को सपोर्ट या बचा रहा है, जो इसके लिए जिम्मेदार है तो वह भी एक साजिश हो सकती है. इस कंपनी के पीछे बहुत सारे पावरफुल लोग हैं. DGCA के अधिकारी इसके पीछे हैं लेकिन अगर इस जांच को इंसाफ दिलाना है तो भारत के सबसे पावरफुल लोग, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, ही अजीत दादा को इंसाफ दिला सकते हैं, क्योंकि इसमें शामिल बाकी लोग भी पावरफुल हैं.
Delhi: On Ajit Pawar plane crash case, NCP-SCP leader Rohit Pawar says, “…We had expressed doubts about the black box. When the accident happened, there was not just one blast, there were many blasts…VSR, the company that operates the flight, has a lot of issues.… https://t.co/2gQI6Vu1zj pic.twitter.com/N2OCmjzHTO
February 21, 2026
ब्लैक बॉक्स पर जताया था शक
इसके अलावा कहा कि हमने ब्लैक बॉक्स पर शक जताया था, जब एक्सीडेंट हुआ, तो सिर्फ एक ब्लास्ट नहीं हुआ, कई ब्लास्ट हुए. VSR कंपनी फ्लाइट ऑपरेट करती है, उसमें बहुत सारी दिक्कतें हैं, वे मैकेनिकल, मेंटेनेंस से जुड़ी दिक्कतें हैं एक जगह है जहां बैग रखे जाते हैं, वहां एक्स्ट्रा पेट्रोल के कैन रखे थे और उसी से आग लगी, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए. साथ ही साथ दावा किया कि कंपनी को बड़े बिजनेसमैन का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि कंपनी के पीछे DGCA के एक सीनियर अधिकारी का हाथ है.
राहुल गांधी से भी अपील
क्योंकि, भले ही इसमें शामिल बाकी लोगों का बहुत सपोर्ट हो, लेकिन ये दोनों लोग देश के सबसे ताकतवर हैं मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे खुद इस जांच पर ध्यान दें. उन्होंने आगे कहा कहा कि वह उन्हें ईमेल के जरिए एक लेटर भेजेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोई क्लैरिटी नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से इस मुद्दे को उठाने की अपील की. साथ ही साथ एक बार फिर उन्होंने नायडू के इस्तीफे की मांग की. (ANI)
