News in Brief

Orry Sara Ali Khan Fallout: 26 साल की सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी हमेशा खुलकर अपनी बात रखने के लिए मशहूर रहे हैं. इस बार उन्होंने सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान के साथ अपने बिगड़े रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में इंटरव्यू में ओरी ने साफ कहा कि उन्होंने दोनों से सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है. हालांकि, उनका कहना है कि सुलह पूरी तरह नामुमकिन नहीं है, लेकिन इसके लिए एक खास शर्त पूरी होनी जरूरी है.

ओरी ने बताया, ‘मैंने सारा को काफी पहले अनफॉलो कर दिया था और इब्राहिम को तो सालों से फॉलो ही नहीं करता’. उन्होंने कहा कि अब दिखावे की दोस्ती करना उनके लिए मुमकिन नहीं है. ओरी के मुताबिक, ‘सारा से दोस्ती का नाटक करने का मतलब उस ट्रॉमा को नजरअंदाज करना है, जो उनकी मां ने मुझे दिया. और मैं अब ऐसा नहीं कर सकता’. हालांकि, उन्होंने उस ट्रॉमा के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया. ओरी ने ये भी साफ किया कि ये मामला सिर्फ सोशल मीडिया या अनफॉलो तक सीमित नहीं है.

 ‘अमृता सिंह माफी मांगें तो ही…’ – ओरी 

ओरी के मुताबिक, ‘अगर अमृता सिंह मुझसे माफी मांगें, तो शायद मैं भविष्य में इस बात को भूलने के बारे में सोच सकूं’. यानी उनके लिए सुलह का रास्ता तभी खुलेगा, जब सारा की मां इस मुद्दे पर माफी मांगें. इससे साफ है कि मामला काफी गहरा और पुराना है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. सारा अली खान के फिल्मी करियर पर किए गए अपने वायरल कमेंट पर भी ओरी ने बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा. मैंने बस एक छोटा सा मजाक किया था’. 

6 मिनट 6 सेकंड का वो गाना… जिसे सुनकर आज भी छलक उठता है आंखों से पानी, जो बयां करता है हजारों सैनिकों की अधूरी वापसी की कहानी

सारा की फिल्मों पर ओरी ने कसा था तंज

ओरी के मुताबिक, इंटरनेट पर लोग सारा की फिल्मों को लेकर अक्सर मजाक बनाते हैं. उन्होंने कहा, ‘लोग मुझे भी बेरोजगार कहते रहते हैं, तो ये कोई बड़ी बात नहीं है. इतना सीरियस लेने की जरूरत नहीं’. ओरी और सारा के बीच टेंशन की शुरुआत अगस्त में हुई थी, जब ओरी ने सारा के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जो उन्हें पसंद नहीं आईं. इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसी दौरान इब्राहिम अली खान ने भी ओरी से दूरी बना ली. इसके बाद ओरी की कई सोशल मीडिया पोस्ट्स किए. 

सारा और उनकी परिवार पर भी कसा तंज

जिनमें वे सारा और उनके परिवार पर तंज कसा करते थे, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया. इस विवाद में पलक तिवारी का नाम भी जुड़ा, जब 2024 में रेडिट पर एक कथित व्हाट्सऐप चैट वायरल हुई. चैट में पलक ने लिखा, ‘अगर सारा के सम्मान में माफी चाहिए तो सॉरी’. जवाब में ओरी का मिडिल फिंगर इमोजी भेजना बताया गया. वहीं, सारा ने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इशारों में अपनी बात रखी, जिसे फैंस ने जवाब माना. फिलहाल मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.