
Imani Dia Smith Murder: कुछ दिनों पहले हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई थी. फेमस हॉलीवुड डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी. जिसका आरोप उनके बेटे पर लगा था. अब इसी बीच एक और खबर आने के बाद से हॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गई है. अब 25 साल एक्ट्रेस इमानी दिया स्मिथ का मर्डर हो गया है और आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर लग रहे हैं. इस मामले में अधिकारियों ने बयान देते हुए कहा कि इमानी के बॉयफ्रेंड जॉर्डन डी जेक्शन स्मॉल को अरेस्ट कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
जहां एक तरफ 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड में मातम पसर गया है. ‘द लायन किंग’ की नाला यानी इमानी दिया स्मिथ की हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. बता दें कि एक्ट्रेस का मर्डर कुछ दिनों पहले ही हो गया था, लेकिन उनकी हत्या की दुखद खबर अब सामने आई है. एक्ट्रेस न्यू जर्सी स्थित घर में मृत पाई गई थीं.
जानकारी के मुताबिक, न्यू जर्सी के एडिसन शहर में रविवार को एक घर से 911 कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां इमानी को कई जगह चाकू के घाव के साथ गंभीर हालत में पाया गया. मिडलसेक्स काउंटी प्रॉसीक्यूटर ऑफिस के 23 दुसंबर को जरी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इमानी को न्यू ब्रंसविक के रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू की, जो अब हत्या के मामले में बदल चुकी है. इस दुखद घटना ने रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई
