
Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट जगत में हमेशा नए-नए सितारे चमकते रहते हैं. एक समय पर मैदान में सचिन, राहुल गावस्कर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की नाम की गूंज सुनाई देती थी तो अब विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े और उभरते सितारों का नाम सुनाई देता है. इस बीच बिहार की गलियों से निकला एक छोटा सितारा भी अपनी चमक खूब बिखेर रहा है. नाम है वैभव सूर्यवंशी. आम जनता और क्रिकेट जगत से लेकर नेता तक अब इनकी बात करने लगे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
टूर्नामेंट से बाहर टूर्नामेंट से बाहर
वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए देखने वाले फैंस के लिए बड़ी खबर है. उन्हें वैभव के मैच के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. सूर्यवंशी एक ही मैच के बाद इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. इसका कारण ये है कि वह एक खास अवॉर्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवॉर्ड मिलना है. इसके लिए वह अपने पहले मैच के बाद दिल्ली पहुंच चुके हैं.
ये भी पढ़ें- BMC चुनाव से पहले मुंबई में घमासान, CM फडणवीस के जिहादी वाले बयान पर भड़की कांग्रेस; कहा- उनके दिमाग में खान…
गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च
वैभव सूर्यवंशी साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं, हालांकि उन्हें अभी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई है. जनता उनकी दमदार बैटिंग की कायल हो चुकी है. उनको लेकर लेकर हर तरफ यही सवाल किया जा रहा है कि आखिर डॉमेस्टिक से लेकर जूनियर लेवल पर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना झंडा गाड़ने वाले वैभव को भारतीय टीम में कब जगह मिलेगी? बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में बिहार की तरफ से धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 16 चौके और 15 छक्के मारकर 190 रन की जबरदस्त पारी खेली. वैभव की इस इनिंग के बाद से ही उनके फैन फौलॉइंग में इजाफा हुआ है. खुद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ‘X’पर पूछा है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में कब जगह मिलेगी?
ये भी पढ़ें- ‘ऐसे काम से आहत होती है श्रद्धालुओं की आस्था’, थाईलैंड-कंबोडिया विवाद में मूर्ति तोड़े जाने पर बोला भारत
खिताब को किया अपने नाम
विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में लिस्ट A और T20 क्रिकेट दोनों में शतक लगाते हुए दुनिया के पहले मेंस क्रिकेटर का खिताब अपने नाम किया है. वह 14 की उम्र में लिस्ट A में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन चुके हैं. इससे पहले पाकिस्तान के जहूर इलाही के पास यह खिताब था, जिन्होंने केवल 15 साल 209 दिन की उम्र में लिस्ट A में शतक लगाया था. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने मात्र 16 साल और 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं उन्होंने भी मुंबई के लिए अपना पहला शतक केवल 14 साल की उम्र में बनाया था. यही एक मुख्य कारण है कि अब लोग वैभव सूर्यवंशी की तुलना क्रिकेट के इस दिग्गज से कर रहे हैं.
